
गैस किल्न्लत को लेकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने
भोपाल. स्टार समाचार वेब
मिडिल ईस्ट वार की आंच खान-पान पर पड़ने लगी है। मध्यप्रदेश में केंद्र सरकार के के कहने के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है। इस फैसले से भोपाल सहित पूरे प्रदेश के होटल, रेस्टोरेंट और आगामी शादियों के सीजन पर गहरा संकट मंडरा रहा है। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स (BCCI) ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सप्लाई बहाल करने की मांग की है।
प्रशासन का कहना है कि खाड़ी देशों में युद्ध जैसी स्थितियों और 'आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955' के तहत यह कदम जमाखोरी रोकने के लिए उठाया गया है। जहाँ कमर्शियल गैस पर सख्ती है, वहीं घरेलू गैस (Domestic LPG) की बुकिंग के नियम भी कड़े कर दिए गए हैं—अब 15 के बजाय 25 दिनों में ही अगली बुकिंग हो सकेगी। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
व्यापारियों की चिंता: भोपाल के करीब 2000 होटल-रेस्टोरेंट और 1000 से अधिक शादियों में भोजन व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका।
घरेलू गैस के नए नियम: अब महीने में केवल एक सिलेंडर मिलेगा; बुकिंग का अंतर 15 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किया गया।
कैटेगरी सिस्टम: केंद्र ने गैस सप्लाई को 4 श्रेणियों में बांटा है, जिसमें घरेलू रसोई और CNG को प्राथमिकता (100% सप्लाई) दी गई है।
सरकार का पक्ष: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पेट्रोलियम पदार्थों की निगरानी के निर्देश दिए हैं; पैनिक न फैलाने की अपील की गई है।
अध्यक्ष गोविंद गोयल एवं मंत्री अजय देवनानी
कैबिनेट बैठक में सीएम ने की चर्चा
कैबिनेट बैठक में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर चर्चा के बाद डॉ. मोहन यादव ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि प्रदेश में फिलहाल पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।
चैतन्य काश्यप, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह के निर्वाचन को जबलपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। भाजपा नेता ने चुनावी शपथपत्र में 1991 के आपराधिक मामले की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दो आईएएस अधिकारियों के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को निरस्त कर दिया है। वहीं, पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में नवीकरणीय ऊर्जा कार्यशाला के दौरान बड़ा बयान दिया है। मुरैना सोलर स्टोरेज प्रोजेक्ट से 2.70 रुपए प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिलेगी। जानिए राज्य में पावर सेक्टर की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले। प्रदेश की हर विधानसभा में खेल परिसर, रतलाम-सिंगरौली एयरपोर्ट, 2800 मेगावाट बिजली खरीद और 25 सितंबर से शुरू होने वाली 'सुगम बस परिवहन सेवा' की पूरी जानकारी पढ़ें।
भोपाल के बैरसिया क्षेत्र स्थित तरावली गांव में पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब, 12 हाथ भट्ठियां और 15,000 किलो लाहन जब्त किया है।
मध्य प्रदेश में एमबीबीएस के बाद अब आयुष इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर मोर्चा खोल दिया है। भोपाल कलेक्ट्रेट के बाहर 100 से अधिक इंटर्न डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर न्यूनतम मानदेय पर नाराजगी जताई है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण अवमानना मामले में कड़ा कदम उठाते हुए छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक (एसपी) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
मध्य प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पटवारी के नाम पर न होकर शासन के नाम होगी। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने दी जानकारी।
भोपाल के नीलम पार्क में नियमितीकरण की मांग को लेकर चल रहा अतिथि विद्वानों का आंदोलन 3 अक्टूबर तक स्थगित हो गया है। मांगें पूरी न होने पर 4 अक्टूबर से प्रदेशव्यापी आंदोलन और राजनीतिक पार्टी बनाने की चेतावनी दी गई है।
भोपाल के कोहेफिजा में शत्रु संपत्ति विवाद गहराया। रियाज मंजिल और खसरा नंबर 42 की जांच के बाद रहवासियों को नोटिस जारी। जानिए क्या है पूरा मामला और इसके वैधानिक पहलू।