मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: 33,240 करोड़ रुपये के जन-कल्याणकारी कार्यों, 7 जिलों में ODOP योजना, और मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स प्रोग्राम को मिली हरी झंडी। जानें स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुख्य निर्णय।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक हुई
भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार, को हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्य प्रदेश के विकास और सामाजिक सुरक्षा को लेकर कई क्रांतिकारी निर्णय लिए गए। सरकार ने अगले 5 वर्षों के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं हेतु 33,240 करोड़ रुपये के विशाल बजट को स्वीकृति प्रदान की है।
प्रदेश के युवाओं को शासन की कार्यप्रणाली से जोड़ने और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए "मुख्यमंत्री यंग इंटर्न्स फॉर गुड-गवर्नेस प्रोग्राम" को मंजूरी दी गई है। इसके लिए आगामी 3 वर्षों के क्रियान्वयन के लिए 190 करोड़ रुपये स्वीकृत किए। सरकार का उद्देश्य युवाओं को जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के मॉनिटरिंग और क्रियान्वयन का अनुभव देना।
स्थानीय उद्यमिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए 7 जिलों के विशिष्ट उत्पादों के संरक्षण और मार्केटिंग हेतु 37.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सीधी दरी एवं कारपेट, दतिया गुड़, अशोकनगर चंदेरी हाथकरघा, भोपाल जरी-जरदोजी एवं जूट उत्पाद, धार बाग प्रिंट सीहोर लकड़ी के खिलौने और उज्जैन बटिक प्रिंट के लिए बजट को हरी झंडी दी गई।
मैहर, कैमोर (कटनी) और निमरानी (खरगोन) में 3 नए ईएसआईसी (ESIC) औषधालय खोले जाएंगे। इससे लगभग 15,686 श्रमिकों और उनके 62 हजार से अधिक परिजनों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। सिंगरौली के चितरंगी में व्यवहार न्यायालय की स्थापना के लिए कनिष्ठ न्यायाधीश सहित 7 नए पदों को मंजूरी दी गई है।
खनिज क्षेत्रों और पिछड़े इलाकों में बुनियादी ढांचे व पेयजल के लिए 6,090 करोड़ रुपये स्वीकृत (2026-27 से 2030-31 तक) किए गए है। पीएम पोषण शक्ति निर्माण (मिड-डे मील) और अन्य ग्रामीण योजनाओं के लिए 7,127 करोड़ रुपये की निरंतरता को मंजूरी। बिजली वितरण कंपनियों को आधुनिकीकरण के लिए केंद्र से प्राप्त अनुदान के अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा अंशपूंजी उपलब्ध कराई जाएगी।
दिव्यांगजनों को वृत्तिकर (Professional Tax) से मिलने वाली छूट को 31 मार्च 2030 तक बढ़ा दिया गया है। अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में शिक्षा, पेयजल और पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 1,645 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के संचालन हेतु 3,773 करोड़ रुपये की मंजूरी।
औद्योगिक निवेश और स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए सबसे बड़ा हिस्सा 11,361 करोड़ रुपये आवंटित किया गया है। इसमें स्टार्टअप्स को लीज रेंट, पेटेंट और निवेश सहायता प्रदान की जाएगी।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2017 से बंद पड़े छात्र संघ चुनावों को फिर से शुरू करने का ऐतिहासिक आदेश दिया है। सितंबर 2026 में छात्र संघ का गठन होगा।
राजधानी भोपाल में 5 से 8 अगस्त 2026 तक ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जानिए इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में कौन-कौन से देश और विदेशी मेहमान ले रहे हैं हिस्सा, साथ ही शहर की तैयारियों की पूरी जानकारी।
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने 6056 वोटों से जीत दर्ज की है। पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के बूथ पर भी बीजेपी पिछड़ी
मध्य प्रदेश के गुना जिले में पंचायत सचिव के घर पर हथियारों से लैस बदमाशों ने 3 करोड़ की डकैती को अंजाम दिया। परिवार को कमरे में बंद कर 2.5 किलो सोना और 6 किलो चांदी लूट ले गए बदमाश।
एपीएसयू रीवा में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति प्रक्रिया जांच, पात्रता और लंबित मामलों के कारण विवादों में है। समिति परीक्षण कर रही है, जबकि पुराने जांच प्रकरणों को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
रीवा के सोहागी पहाड़ में अवैध उत्खनन के दौरान जब्त पोकलेन मशीनों को लेकर विवाद गहरा गया। कार्रवाई के बाद मशीनों के गायब होने और वन अपराध प्रकरण दर्ज नहीं होने से विभागीय प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
रीवा के कबाड़ी मोहल्ले में पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ छापेमारी की, लेकिन कोई बरामदगी नहीं हुई। कार्रवाई के बाद खुफिया तंत्र और रेड की सूचना पहले लीक होने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
सतना जिला अस्पताल में एक ई-रिक्शा हड्डी वार्ड तक पहुंच गया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। मरीज ने स्ट्रेचर नहीं मिलने की बात कही, जबकि अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्थाओं पर फिर सवाल उठे।
सतना के कोटर क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों से पूछताछ शुरू की है और मुख्य संदेही को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी।
मैहर के कठहा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा के दौरान छात्रों को कथित रूप से एडल्ट सर्टिफिकेट प्राप्त फिल्म दिखाने का वीडियो वायरल हुआ। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।