रीवा-मऊगंज के बरांव मोड़ पर विवादित जमीन पर धरने पर बैठे विधायक प्रदीप पटेल को उग्र भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने लगाए मुर्दाबाद के नारे। जानें क्या है पूरा जमीन विवाद।

विधायक प्रदीप पटेल को भीड़ से निकालते पुलिस कर्मी.
हाइलाइट्स
रीवा/मऊगंज: स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक जमीन विवाद को लेकर स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल को जबरदस्त जन-आक्रोश का सामना करना पड़ा। बरांव मोड़ पर स्थित एक विवादित भूमि पर धरने पर बैठे विधायक को ग्रामीणों ने न केवल वहां से खदेड़ा, बल्कि उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई थी कि पुलिस को दखल देकर विधायक को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।
मामला नेशनल हाईवे 135 से जुड़ी एक बेशकीमती जमीन का है, जिस पर लल्लू पाण्डेय और विनोद खोडवानी के बीच वर्षों से न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस भूमि पर विनोद खोडवानी अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। विवाद तब भड़क गया जब विधायक प्रदीप पटेल वहां पहुंचे और खोडवानी के पक्ष में तंबू गाड़कर धरने पर बैठ गए।
भीड़ ने घेरा, लगाए मुर्दाबाद के नारे
विधायक का एक पक्ष के समर्थन में धरने पर बैठना दूसरे पक्ष और स्थानीय ग्रामीणों को नागवार गुजरा। देखते ही देखते हजारों की संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। आक्रोशित भीड़ ने विधायक को खरी-खोटी सुनाई और 'विधायक मुर्दाबाद' के नारे लगाने शुरू कर दिए। भीड़ का उग्र रूप देखकर विधायक ने खुद को असुरक्षित महसूस किया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद विधायक को भीड़ के बीच से निकाला और सुरक्षित स्थान पर भेजा।
विधायक पर लगे गंभीर आरोप
ग्रामीणों ने विधायक प्रदीप पटेल पर भू-माफियाओं को संरक्षण देने और विवादित जमीनों में दखल देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि विधायक अक्सर विवादित भूमियों के मामलों में हस्तक्षेप करते हैं। सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल कर औने-पौने दाम में जमीनें हासिल करने की कोशिश की जाती है। बरांव मोड़ की जिस जमीन पर वे बैठे थे, वह नक्शा तरमीम के खेल के जरिए हड़पने की साजिश थी।
विधायक प्रदीप पटेल की सफाई
"मैं वहां किसी निजी हित के लिए नहीं, बल्कि विवाद को शांत कराने के उद्देश्य से पहुंचा था। दोनों पक्ष मेरे अपने हैं। जमीन का फैसला न्यायालय करेगा। मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप राजनीति से प्रेरित और गलत हैं।"
प्रदीप पटेल विधायक

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।