ग्वालियर के मेला ग्राउंड में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट निवेश से रोजगार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया। इसके बाद शाह और मुख्यमंत्री ने एमपी ग्रोथ समिट में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

पूर्व प्रधानमंत्री की 101 वीं जन्म जयंती पर ग्वालियर में आयोजित अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट में केंद्रीय गृहमंत्री, मुख्यमंत्री अभिवादन करते हुए।

ग्वालियर। स्टार समाचार वेब
ग्वालियर के मेला ग्राउंड में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट निवेश से रोजगार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया। इसके बाद शाह और मुख्यमंत्री ने एमपी ग्रोथ समिट में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान शाह ने अटल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकम की शुरुआत की। ग्वालियर व्यापार मेले और अटल म्यूजियम का शुभारंभ किया। इसके बाद मंच से दो लाख करोड़ की औद्योगिक इकाइयों का भूमि पूजन और लोकार्पण भी किया। इसमें 1655 औद्योगिक इकाइयां है। इन परियोजनाओं से राज्य में लगभग 1.93 लाख रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना जताई गई है। यह ग्रोथ समिट भारत रत्न पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर आयोजित की गई है। वहीं समारोह को संबोधित करते हुए शाह ने कहा-आज अटल जी की जयंती है। समग्र देश अटल जयंती मना रहा है। मेरा सौभाग्य है कि आज मैं उस भूमि पर हूं जिसने एक बाल अटल को अटल बिहारी बनाने का काम किया। उस भूमि पर मैं आज उपस्थित हूं। अटल जी ने न सिर्फ देश की सांस्कृतिक विरासत को बचाया, बल्कि पूरा जीवन देश के स्व को जगाने का काम किया। कारगिल के विषय में अटल जी ने दुनिया को स्पष्ट कर दिया कि पाकिस्तान से तब तक बातचीत नहीं हो सकती जब तक एक-एक घुसपैठिए को बाहर न खदेड़ दिया जाए। कारगिल विजय अटल जी के दृढ़ निश्चय का प्रतीक है। वे महान वक्ता, संवेदनशील कवि और लोकसंग्रह व लोककल्याण को समर्पित नेता थे। राजनीति में रहते हुए भी वे अजातशत्रु रहे।

महामानव को मनपूर्वक श्रद्धांजलि
शाह ने कहा- अटल जी के विरोधी भी उनके विरुद्ध कुछ नहीं बोल पाते थे। आज उस युगद्रष्टा, आधुनिक भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की नींव रखने वाले महान व्यक्तित्व की 101वीं जयंती हम मना रहे हैं। मैं भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं और देश की जनता की ओर से उस महामानव को मनपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
शिवराज ने बीमारू राज्य का टैग हटाया
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा- एक जमाने में दिग्विजय सिंह के शासन में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य बन गया था। शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश से बीमारू राज्य का टैग हटाया। वे मध्य प्रदेश में लंबे समय तक रहने वाले भाजपा के मुख्यमंत्री बने। अब डॉ. मोहन यादव उसे और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मध्य प्रदेश निश्चित रूप से अब एक विकसित राज्य बनेगा।
एक ओर गाम, दूसरी ओर राम
शाह ने कहा-डिजिटल ट्रांजैक्शन और फिनटेक के क्षेत्र में हमने बहुत बड़ी छलांग लगाई है। वर्ष 2024-25 में विश्व भर के 46 फीसदी डिजिटल ट्रांजैक्शन भारत में हुए हैं। हमारे गुजरात में एक कहावत है - एक ओर गाम, दूसरी ओर राम। उसी तरह एक ओर पूरी दुनिया के डिजिटल ट्रांजैक्शन हैं, और दूसरी ओर अकेले भारत का डिजिटल ट्रांजैक्शन है।
भारत ग्लोबल लीडर बनेगा
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई नए क्षेत्रों में ऐसी मजबूत नींव रखी जा रही है, जिससे भारत आने वाले समय में ग्लोबल लीडर बनेगा। हमारा फॉरेक्स रिजर्व 700 बिलियन डॉलर को पार कर चुका है। हमने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में भी धमाकेदार एंट्री की है। इस क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर भी बनेंगे और इसका निर्यात भी करेंगे।
5-एफ विजन पर पीएम मित्र पार्क
शाह ने कहा- मध्यप्रदेश के धार जिले का पीएम मित्र पार्क 5-एफ विजन पर आधारित है, जो किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने का कार्य करता है। फाइबर के लिए खेत, फैक्टरी से फाइबर, फैक्टरी से फैशन तक, फैशन से लेकर विदेशी निर्यात तक...इस पूरी श्रृंखला को पीएम मित्र पार्क साकार कर रहा है। देश का सबसे बड़ा पीएम मित्र पार्क मप्र में स्थापित किया गया है।
इंदौर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क
केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने कहा-मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति का शत-प्रतिशत दोहन करने के लिए इंदौर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क बनाया जा रहा है। यह पार्क देशभर की कंपनियों को अपने गोदाम और हब स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रहा है। मोदी जी ने वाइब्रेंट गुजरात के नाम से एक स्ट्रक्चर्ड इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव और समिट के आयोजन की वैज्ञानिक शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत राज्य की राजधानी में सम्मेलन आयोजित होते थे और इसके माध्यम से राज्य में निवेश आता था।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।