सतना जिले के उचेहरा निवासी 26 वर्षीय राजमिस्त्री पंकज सिंगरौल की संदिग्ध हालत में हत्या कर शव को नग्न अवस्था में बांध में फेंक दिया गया। पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने शक के आधार पर एक लड़की समेत सात लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है। सिटी कोतवाली पुलिस व एफएसएल टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
युवक के सिर पर भारी चीज से हमला किया गया फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद बिना कपड़ों के लाश को बांध में फेंक दिया गया। शव मिलने के दूसरे दिन मृतक की पहचान हो पाई। पहचान होने पर परिजन पुलिस के पास पहुंचे, परिजनों के जरिए पुलिस को युवक की हत्या के संबंध में कई अहम जानकारियां मिलीं। तत्पश्चात पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा संदेहियों को राउण्डअप किया है। संदेहियों से पुलिस की अलग-अलग टीम पूछताछ कर साक्ष्य संकलन करने में जुटी हुई है।
बुधवार को निकला था घर से
बांध में नग्न अवस्था में मिली युवक की लाश की पहचान शुक्रवार को परिजनों के द्वारा की गई। जानकारी मिलने पर परिजन सिटी कोतवाली पहुंचे। परिजनों को मर्चुरी ले जाया गया, जहां उन्होंने शव देखकर मृतक की पहचान पंकज सिंगरौल पिता रामनरेश सिंगरौल 26 वर्ष निवासी मतरी-पतौड़ा थाना उचेहरा के रूप में की गई। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को बताया कि मृतक पंकज पेशे से राजमिस्त्री का काम करता था और वह बुधवार की सुबह घर से निकला था। देर शाम तक घर न लौटने पर तलाश शुरू की गई। मोबाइल नं. पर संपर्क किया गया लेकिन मोबाइल स्विच आफ मिला। मृतक पंकज के साथ काम करने वाले लोगों और उसके परिचितों से जानकारी चाही गई लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी।
नग्न अवस्था में मिली थी लाश
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सिटी कोतवाली अंतर्गत कैथा गांव में धान का रोपा लगाने के लिए किसान बांध काटकर पानी खेत में लगाने के लिए गए थे। बांध के पास पहुंचे किसानों और मजदूरों की नजर पानी में तैर रहे युवक के शव पर गई। सूचना दिए जाने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बांध से शव को बाहर निकलवाया गया। नग्न अवस्था में लाश मिलने से प्रथम दृश्या पुलिस को मामला संदिग्ध नजर आया। आसपास के ग्रामीणों को बुलाया लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। तब पुलिस के द्वारा मृतक की तस्वीर को जिले भर के थानों में भेजा गया।
अवैध संबंध हो सकता है कत्ल की वजह
सूत्रों ने बताया कि पीएम के दौरान यह तथ्य सामने आए हैं कि मृतक के शव के पिछले हिस्से में गंभीर चोट है और गला दबाया गया है। गला घोंटने के कारण मृतक की मौत हुई है। मृतक के शरीर पर कपड़े न होने से पुुलिस को संदेह है कि मृतक पंकज की हत्या के पीछे अवैध संबंध एक बड़ी वजह हो सकती है। लिहाजा पुलिस के द्वारा मृतक से जुड़े हर व्यक्तियों की कुंडली खंगाली जा रही है। राजमिस्त्री का काम करने वाले, मृतक के साथ काम करने वाले अन्य मजदूरों को तलब कर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना स्थल कहीं और है, मृतक की हत्या किसी और जगह करने के बाद आरोपियों के द्वारा साक्ष्य छिपाने के इरादे से सुनसान जगह में स्थित पानी से भरे बांध में लाश को फेंका गया है।
लड़की समेत आधा दर्जन संदेही हिरासत में
पेशे से राजमिस्त्री पंकज सिंगरौल की हत्या को सुलझाने में पुलिस और साइबर सेल की टीम जुटी हुई है। शुक्रवार को एफएसएल टीम के द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती विवेचना के बाद एक लड़की समेत 7 संदेहियों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो हिरासत में लिए गए संदेहियों के जरिए पुलिस जल्द ही हत्याकाण्ड का खुलासा कर सकती है। इस मामले में सिटी कोतवाली टीआई रावेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि मृतक की पहचान होने पर पीएम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कुछ संदेहियों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया है। विवेचना में कुछ साक्ष्य मिले हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।