जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के भारत दौरे की शुरुआत अहमदाबाद में हुई। पीएम मोदी के साथ उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में भाग लिया और साबरमती आश्रम में गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। जानें भारत-जर्मनी संबंधों के लिए क्यों खास है यह दौरा।

पीएम मोदी के साथ जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 में भाग लिया
अहमदाबाद: स्टार समाचार वेब
भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का गुजरात में स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गृह राज्य में चांसलर मर्ज की अगवानी की। दोनों नेताओं ने साबरमती रिवरफ्रंट पर एक साथ पतंग उड़ाकर भारत और जर्मनी के प्रगाढ़ होते संबंधों का संदेश दिया।

चांसलर मर्ज ने अपने भारत दौरे का शुभारंभ महात्मा गांधी की कर्मस्थली साबरमती आश्रम से किया। यहाँ दोनों नेताओं ने राष्ट्रपिता को पुष्पांजलि अर्पित की। मर्ज ने आश्रम की विजिटर बुक में अपना संदेश भी लिखा, जो दोनों देशों के बीच साझा मूल्यों और सम्मान को दर्शाता है। आश्रम के बाद मोदी और मर्ज साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे, जहाँ अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2026 का आयोजन हो रहा है। दोनों नेताओं ने एक खुली गाड़ी में सवार होकर जनता का अभिवादन किया। पीएम मोदी और चांसलर मर्ज ने एक साथ पतंग की डोर थामी। उन्होंने आसमान में लहराती भारत और जर्मनी के झंडों वाली पतंगों के साथ-साथ भगवान हनुमान के चित्र वाली पतंग भी उड़ाई।

राजनयिक संबंधों का महत्वपूर्ण पड़ाव
मर्ज की यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि भारत और जर्मनी के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी (Strategic Partnership) के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य रक्षा, तकनीक और आर्थिक क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
खबर अपडेट हो रही है..

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।