रीवा में मध्य प्रदेश पुलिस और हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य और आंतरिक संतुलन को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय ध्यान एवं योग कार्यक्रम शुरू हुआ है। यह पहल पुलिस को तनावमुक्त और सकारात्मक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हाइलाइट्स:
रीवा, स्टार समाचार वेब
पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, आंतरिक संतुलन एवं कार्यक्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक अभिनव पहल के अंतर्गत मध्य प्रदेश पुलिस एवं हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ध्यान केंद्र का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजान पुलिस परेड ग्राउंड में तीन दिन चलेगा, जिसकी शुरुआत शुक्रवार से हो गई है। यह कार्यक्रम पुलिस कर्मियों को मानसिक रूप से सशक्त, तनावमुक्त एवं सकारात्मक दृष्टिकोण से युक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस सेवा अत्यंत चुनौतीपूर्ण, दबावपूर्ण एवं जिम्मेदारी से भरी होती है। निरंतर ड्यूटी, कानून-व्यवस्था की चुनौतियाँ, आपातकालीन परिस्थितियाँ एवं सामाजिक उत्तरदायित्वों के कारण पुलिस कर्मियों पर मानसिक एवं भावनात्मक दबाव बना रहता है। इन्हीं तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस द्वारा यह प्रयास किया गया है। पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी ध्यान, योग एवं मानसिक एकाग्रता के माध्यम से तनाव से मुक्ति प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम का मूल संदेश हर दिल ध्यान हर दिन ध्यान है।
नियमित ध्यान का दिया जा रहा संदेश
इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि नियमित ध्यान एवं मानसिक अभ्यास को जीवनशैली में अपनाकर न केवल व्यक्तिगत जीवन को संतुलित किया जा सकता है, बल्कि कर्तव्यों के निर्वहन में भी और अधिक एकाग्रता, धैर्य एवं संवेदनशीलता लाई जा सकती है। कार्यक्रम प्रात: 8:30 बजे से 9:30 बजे चल रहा है।
अधिकारी व कर्मचारी रहे मौजूद
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक, हार्टफुलनेस संस्था के सदस्य, शहरी थानों के थाना प्रभारी, पुलिस लाइन का पुलिस बल एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह