त्योहारों के मौसम में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने सतना के रास्ते दो पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। रक्सौल–वटवा साप्ताहिक स्पेशल 16 ट्रिप और दानापुर–हडपसर स्पेशल 10 ट्रिप में चलाई जाएगी। दोनों ट्रेनें प्रयागराज, कटनी, इटारसी, उज्जैन सहित कई स्टेशनों पर ठहरेंगी। इन स्पेशल ट्रेनों से यात्रियों को भीड़भाड़ में राहत और कन्फर्म टिकट पाने में आसानी होगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
रेलवे ने अब सतना के रास्ते रक्सौल-वटवा एवं दानापुर-हडपसर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन दौड़ाने का निर्णय लिया है। फेस्टिबल सीजन में इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को जहां भीड़भड़ में राहत मिलेगी वहीं कन्फर्म टिकट मिलने से उनकी राह आसान हो जाएगी। पश्चिम मध्य रेलवे जोन के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि रक्सौल-वटवा साप्ताहिक स्पेशल 16 ट्रिप में तो दानापुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन 10 ट्रिप में चलेगी।
रक्सौल-वटवा स्पेशल
गाड़ी संख्या 05561 रक्सौल-वटवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 16 सितम्बर से 30 दिसम्बर तक हफ्ते के प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11.20 पर रक्सौल से चलेगी जो सतना रात 1.40 पर आएगी और अगले दिन रात 8 बजे वटवा स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 05562 वटवा-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 17 सितम्बर से 31 दिसम्बर तक हफ्ते प्रत्येक बुधवार को रात्रि 11.30 पर वटवा से चलेगी जो अगले दिन शाम 7 बजे सतना आएगी और तीसरे दिन शाम 4 बजे रक्सौल स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी सीतामढ़ी, मुजफ़्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाधयाय, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, संत हिरदाराम नगर, मक्सी, उज्जैन, नागदा, दाहोद, गोधरा, छायापुरी एवं आनंद स्टेशनों में ठहरेगी। इस गाड़ी में एक वातानुकूलित 3 टियर, 9 शयनयान श्रेणी, 8 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।
दानापुर-हडपसर स्पेशल
गाड़ी संख्या 03213 दानापुर-हडपसर स्पेशल ट्रेन 27 सितम्बर से 29 नवम्बर तक हफ्ते के प्रत्येक शनिवार को दानापुर से रात 9 बजे चलेगी जो अगले दिन सतना सुबह 6.40 पर आएगी और तीसरे दिन हडपसर सुबह 4.15 पर पहुंचेगी। वहीं 03214 हडपसर-दानापुर स्पेशल ट्रेन 29 सितम्बर से 1 दिसम्बर तक हफ्ते के प्रत्येक सोमवार को हडपसर से सुबह 6.45 बजे चलेगी जो अगले दिन सतना सुबह 6 बजे आएगी और दानापुर रात 7.45 पर पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाधयाय, मिजार्पुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी, मदनमहल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर और दौड़ कॉर्ड लाइन स्टेशनों में ठहरेगी। इस गाड़ी में 8 वातानुकूलित इकोनॉमी-3 टियर, 8 शयनयान श्रेणी, 4 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।