रीवा में बिजली विभाग पर फिर उठा सवाल — व्यंकट क्लब और एसडीओ कनेक्शन पर जीरो व माइनस बिल जारी। पुराने एरियर घटाकर फर्जी बिलिंग से VIP उपभोक्ताओं को फायदा पहुँचाने के आरोप।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
विद्युत विभाग का शहर संभाग गलत बिलिंग के मामले में सुर्खियों में हैं। हाल ही में पीली कोठी स्थित महाराजा पुष्पराज सिंह के कामर्सियल दुकानों के दो बिल सामने आए थे। इनके दो बिल तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन बिल में 6 महीने तक की रीडिंग जीरो दर्ज की गई। वहीं सातवें महीने का बिल भी जीरो ही जारी कर दिया गया। ऐसा सिर्फ इनके साथ ही नहीं किया गया। कई और भी लोगों को फायदा पहुंचाया गया। अब नया मामला सिविल लाइन स्थित वेंकट क्लब और एक एसडीओ का भी सामने आया है। विद्युत विभाग के अधिकारी कारोबारियों को कम बिलिंग कर लूटते हैं और अधिकारियों को खुश करने की कोशिश में उनकी रीडिंग जीरो कर देते हैं। जुलाई महीने में व्यंकट क्लब का बिल माइनस में जारी किया गया है। पुराना एरियर तो दिख रही है लेकिन नया बिल माइनस का ही जारी किया गया है।
पीडीएस लिखा है लेकिन बिल माइनस में है
व्यंकट क्लब का आईवीआरएस नंबर एन 1401000743 है। यह बीएसएसएस परिहार व्यंकट क्लब केनाम से कनेक्शन है। इसका जुलाई का बिल माइनस 366 का आया है। जबकि यहां थ्री फेस कनेक्शन लगा हुआ है। हद तो यह है कि इनके बिल में किसी तरह का चार्ज तक नहीं जोड़ा गया है। एनर्जी चार्ज जीरो, फिक्स चार्ज जीरो, मीटरिंग चार्ज जीरो, पेनल चार्ज जीरो है। इस बिल में हालांकि पीडीएस लिखा है लेकिन बिल पूरी तरह से संदिग्ध है।
एक और बिल एसडीओ का जारी हुआ वह भी 22 हजार का है
इसी तरह सिविल लाइन का एक और बिल जारी हुआ है। यह बिल भी माइनस में है। द एसडीओ सिविल लाइन के नाम से जारी किया गया है। इसका आईवीआरएस नंबर एन 1401028165 है। इसमें जीरो के अलावा बिल में कहीं कुछ नजर ही नहीं आता। ओल्ड ड्यू/एरियर में माइनस 22 हजार 958 रुपए दर्ज है। यह बिल जुलाई पेड अगस्त का जारी किया गया है। ऐसे बिलों की रीवा में इस समय लाइन लगी हुई है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

मध्यप्रदेश: बैंक ऑफ बड़ौदा ब्लैक लिस्ट... सरकारी लेनदेन पर प्रतिबंध

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एमपी स्कूल शिक्षा विभाग अगले महीने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की तैयारी में जुटा। 2005-2009 के व्यापमं शिक्षकों पर ली जा रही है कानूनी राय। शिक्षक मोर्चा 5 सितंबर को दिल्ली में करेगा आंदोलन।
मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। जानिए अभिषेक मनु सिंघवी की 4 बड़ी कानूनी दलीलें और भोपाल से दिल्ली तक मचे सियासी घमासान की पूरी रिपोर्ट।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशवासियों की ओर से उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की आजादी के बाद निर्वाचित रूप से सबसे अधिक अवधि तक देशसेवा करने का रिकॉर्ड आज अपने नाम किया है।
रीवा जिले के जवान संजय तिवारी को जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी को मार गिराने और असाधारण साहस दिखाने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।
काठमांडू में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में सिंगरौली के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य सहित 10 पदक जीते। कलेक्टर ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
पन्ना जिले में बीएससी फाइनल ईयर की टॉपर छात्रा सृष्टि मिश्रा की आत्महत्या ने सभी को झकझोर दिया। पुलिस को वीडियो, सुसाइड नोट और चैट मिले हैं, जिनके आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
मैहर जिले के किरहाई गांव में जादू-टोना के संदेह में छोटे भाई ने अपने होने वाले दामाद और साथियों के साथ मिलकर बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
एयरफोर्स अधिकारी के घर फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर बंटा और उसके साथी सोशल मीडिया पर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। धमकी भरे वीडियो और अवैध हथियारों की तस्वीरों से कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
सेवा सहकारी समिति कोटर में सूचना पटल पर वर्षों पुरानी जानकारी प्रदर्शित है। स्थानांतरित और मृत कर्मचारियों के नाम हटाए नहीं गए हैं। किसानों को सही जानकारी नहीं मिलने से पारदर्शिता और निरीक्षण व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित स्टार समाचार साइकिल रैली को लोगों ने खूब सराहा। 68 वर्षीय शिराज नवाज खान ने 8 किलोमीटर साइकिल चलाकर युवाओं को प्रेरित किया।