मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का बिना मास्क निरीक्षण किया। 40 साल पुराने रासायनिक कचरे के निष्पादन के बाद अब यहाँ गैस त्रासदी स्मारक बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री का बिना मास्क निरीक्षण किया
भोपाल: स्टार समाचार वेब
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार, 17 जनवरी 2026 को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का गहन निरीक्षण किया। 1984 की भीषण त्रासदी के साये में रहे इस परिसर को अब पूरी तरह सुरक्षित और स्वच्छ घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने बिना मास्क पहने परिसर का मुआयना कर यह संदेश दिया कि अब यहाँ की वायु पूरी तरह प्रदूषण मुक्त है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि करीब 40 वर्षों से परिसर में जमा घातक रासायनिक कचरे को माननीय उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया है। आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग करते हुए, बिना किसी पर्यावरणीय या जनहानि के इस कचरे का निष्पादन किया गया, जो वैश्विक स्तर पर एक मिसाल है।
अब इस स्वच्छ हो चुके परिसर में गैस त्रासदी के दिवंगत व्यक्तियों की स्मृति में एक अत्याधुनिक स्मारक बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, इसके लिए समाज के सभी वर्गों और प्रभावित पक्षों से सुझाव लिए जाएंगे और माननीय न्यायालय के मार्गदर्शन में इसका विकास किया जाएगा।
राज्य सरकार भोपाल और इंदौर को मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित कर रही है। यूनियन कार्बाइड परिसर का विकास भी इसी योजना का हिस्सा होगा। भोपाल मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में आसपास के 6 जिलों को शामिल किया गया है, जिससे इस क्षेत्र के नवनिर्माण और शहरी सुशासन को गति मिलेगी।
क्षण के दौरान डॉ. यादव ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि त्रासदी के बाद इस क्षेत्र को लावारिस छोड़ दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन जिम्मेदार लोगों ने न केवल कचरा हटाने में लापरवाही की, बल्कि मुख्य आरोपी वॉरेन एंडरसन को भागने में भी मदद की।

निरीक्षण के बाद लौटते समय आरिफ नगर में मुख्यमंत्री का एक संवेदनशील रूप देखने को मिला। सीएम ने एक महिला के अनुरोध पर अपना काफिला रुकवाकर भगवान शिव को अगरबत्ती अर्पित की। क्षेत्रीय महिलाओं से संवाद कर उन्होंने 'लाड़ली बहना योजना' के लाभ की पुष्टि की, जिस पर महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए 1500 रुपये प्रति माह मिलने की बात कही बीमारी से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए मुख्यमंत्री ने श्रीमती मंजु बाई और श्रीमती प्रभा बाई कुशवाहा को 50-50 हजार रुपये की स्वेच्छानुदान राशि मौके पर ही स्वीकृत की।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।