रीवा जिले की करहिया मंडी में खाद वितरण के दौरान हालात बेकाबू हो गए। टोकन वितरण में धांधली के आरोप लगाते हुए किसानों ने कर्मचारियों को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर किसानों को तितर-बितर किया और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हजारों की संख्या में किसान खाद के लिए लाइन में खड़े थे।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
खाद के लिए किसानों को लाठियां भी खानी पड़ी। मंगलवार को करहिया मंडी में हालात बेकाबू हो गए। टोकन वितरण में धांधली का आरोप लगाते हुए किसानों ने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची। किसानों को समााइश दी गई लेकिन बात नहीं बनी। अंत में पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। लाठियां बरसते ही किसान तितर बितर हो गए। पूरा परिसर खाली हो गया। इसके बाद कमरे में बंधक कर्मचारियों को बाहर निकाला गया।
आपको बता दें कि खाद के लिए तीन दिन से पूरे जिला में मारा मारी मची हुई है। जगह जगह हंगामा हो रहा है। कहीं किसान सड़क पर जाम लगा रहे हैं तो कहीं विवाद की स्थिति निर्मित हो रही है। करहिया मंडी में तो मंगलवार की रात को बवाल ही मच गया। यहां टोकन वितरण के बाद रात 8 बजे तक किसानों को खाद का वितरण किया गया। इसके बाद शटर डाउन कर दिया गया। वितरण बंद होते ही किसान आक्रोशित हो गए। कर्मचारियों को वितरण कक्ष के अंदर की कैद कर दिए। टोकन वितरण के बिना उन्हें जाने ही नहीं दे रहे थे। काफी देर तक हंगामा मचा रहा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। पहले चोरहटा पुलिस मौके पर मौजूद रही। चोरहटा पुलिस से भीड़ कंट्रोल नहीं हुई। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। थाना प्रभारी भी पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में लगे रहे। किसानों को समााइा भी दी गई लेकिन वह नहीं माने। काफी देर तक मानमनौव्वल का दौर चला। इसके बाद जब हालात बिगड़े तो पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। किसानों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। लाठी चार्ज होते ही करहिया मंडी में भगदड़ मच गई। सभी किसान मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
हजारों की संख्या में पहुंचे थे किसान
मंगलवार को सुबह से ही यहां पर भीड़ लगी थी। हजारों की संख्या में किसान थे। किसानों की लंबी लाइन लगी थी। रात में हालात यह थे कि चारों तरफ सिर्फ भीड़ ही नजर आ रही थी। खाद के लिए हजारों की संख्या में यहां किसान पहुंचे हुए थे। सभी लाइन में लगे थे। महिलाओं की संख्या भी कम नहीं थी। काम धाम छोड़कर महिलाएं सिर्फ खाद के लिए यहां पहुंची थी। खाद नहीं मिलने से ही भीड़ आक्रोशित हो गई।
लाइन में ही सोते रहे किसान
भीड़ इतनी अधिक थी कि सभी का नंबर लगना मुश्किल था। किसान बुधवार की तैयारी करके यहां पहुंचे थे। कई किसान उम्र दराज थे। ठीक ढ़ंग से यहां खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। घंटों तक खड़े होने के कारण थक चुके थे। यही वजह है किसान लाइन में ही लेट गए थे। बच्चों से लेकर बड़े तक यहां यूरिया की तलाश में पहुंचे थे। एक टोकन में सिर्फ तीन बोरी यूरिया का ही वितरण किया गया।
इसलिए बिगड़ी बात
किसानों का आरोप है कि वितरण केन्द्र के कर्मचारी कल का कूपन बांटने के लिए पहले शाम को 6 बजे का समय दिए। इसके बाद 8 बजे का समय दिए। जब काउंटर बंद हुआ तो भी वितरण नहीं किए। किसानों का कहना है कि कुछ लोगों को टोकन चुपके से बांट दिया गया। यही से विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। हजारों की संख्या में लोग सुबह से लाइन में लगे थे। जिन्हें टोकन नहीं मिला। उन्होंने कर्मचारियों को बंधक बना लिया। मौके पर ही सभी को बुधवार का टोकन वितरण करने की मांग करने लगे। बिना टोकन का वितरण किए कर्मचारियों को बाहर ही नहीं निकलने दिया जा रहा था।
सुबह धूप में तपे, शाम को बारिश में भीगे लेकिन हटे नहीं
किसान खाद के लिए तप कर रहे हैं। करहिया मंडी में मेला लगा हुआ है। किसानों की लंबी लाइन लगी है। कोई भी लाइन से हटने को तैयार नहीं है। करहिया मंडी में भरी धूप में किसान डटे रहे। सुबह से दोपहर तक धूप थी। इसके बाद भी किसान लाइन में खड़े रहे। इसके बाद शाम को मौसम बदल गया। तेज बारिश शुरू हो गई। किसान भींगते रहे लेकिन हटे नहीं। जिसके पास जो था वही ओढ़ लिया। बरदाना और छाता लेकर भी खुद को बचाते हुए किसान मौके पर डटे रहे।
खाद लेने आए किसानों को प्रशासन ने बांटा बिस्किट
जिले भर में सहकारी समितियों और विपणन के डबल लाक केन्द्रों द्वारा खाद का लगातार वितरण किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर डॉ सौरभ सोनवड़े ने बताया कि जिले को खाद की रैक लगातार प्राप्त हो रही है। विपणन केन्द्र और सहकारी समितियों से आवंटित खाद राजस्व अधिकारियों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था के साथ वितरित की जा रही है। खाद का लगातार वितरण जारी रहेगा। चाकघाट वेयरहाउस में एसडीएम पीएस त्रिपाठी की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से किसानों को खाद का वितरण किया गया। जबकि गुढ़ में एसडीएम अनुराग त्रिपाठी की उपस्थिति में किसानों को सुविधाजनक तरीके से खाद का वितरण किया गया। खाद वितरण केन्द्र उमरी, गुढ़वा, हरदुआ में टोकन वितरित कर किसानों को खाद उपलब्ध कराई गई। करहिया मण्डी रीवा में तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला एवं नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला की उपस्थिति में किसानों को टोकन बांटकर खाद का वितरण किया गया। सभी खाद विक्रय केन्द्रों में किसानों के लिए छाया एवं पीने के पानी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। करहिया मण्डी में किसानों को पीने के पानी के साथ-साथ नमकीन एवं बिस्किट के पैकेट्स भी वितरित किए गए। जिला प्रशासन ने खाद वितरण के लिए सभी केन्द्रों में राजस्व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। पुलिस बल भी तैनात किया गया है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।