रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीन बदमाश और एक सराफा व्यापारी को गिरफ्तार कर पांच लाख रुपये के जेवरात बरामद किए। वहीं, गैंग के दो आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने फिंगरप्रिंट और साइबर सेल की मदद से आरोपियों को पकड़ा।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
मऊगंज जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत माजन गांव में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में तीन बदमाश समेत एक सराफा कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमती जेवरात बरामद किये गये हैं। वहीं गैंग के दो अन्य सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश चल रही है। पकड़े गये आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माजन निवासी राजकिशोर मिश्रा के घर में 13-14 अगस्त की दरमियानी रात चोरी की घटना हुई थी। घटना के वक्त घर के सारे सदस्य एक कमरे में सो रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने हाथ साफ किया था। पीड़ित के अनुसार बदमाश घर में रखा लाखों रुपये कीमती जेवरात समेत नकदी पार कर दिया था। जिसकी शिकायत शाहपुर थाना में दर्ज कराई गई थी। पुलिस लगातार घटना की जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान चोरी करने वाले तीन बदमाशों को पकड़ा गया। जिनकी पहचान ननकू उर्फ अरूण साकेत, बेटू उर्फ प्रकाश कोल एवं रविशंकर विश्वकर्मा के रूप में की गई। बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया और बताया कि वह चोरी के जेवरातों को सराफा व्यापारी भानू प्रकाश सोनी को बेच दिये हैं। लिहाजा पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की निशानदेही पर चोरी के जेवरातों को बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपये आकी गई है। वहीं घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक को भी जब्त किया गया है।
ऐसे पकड़ में आये बदमाश
पुलिस ने बताया कि घटना के बाद मौके पर जांच के लिये एफएसएल टीम समेत फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया था। जिनके द्वारा घटना स्थल से भौतिक साक्ष्य एकत्रित किया गया था। इसके अलावा सायबर सेल की मदद भी ली गई थी। यही वजह है कि संदेह के आधार पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ा। इसके बाद फिंगर प्रिंट का मिलान किया, जिससे यह साबित हो गया कि उक्त बदमाशों ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। लिहाजा पुलिस ने सख्ती बरती तो बदमाशों ने घटना को अंजाम देना कबूल लिया।
दो बदमाश अभी भी फरार
बताया जा रहा है कि उक्त घटना को अंजाम पांच बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। इसमें से तीन तो गिरफ्तार किये जा चुके हैं, जबकि भोसले केवट और साहुल केवट अभी भी फरार हैं, जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश प्रकाश कोल उर्फ बेटू के पुराने आपराधिक रिकार्ड भी हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।