मऊगंज जिले के सुअरहा प्राथमिक विद्यालय में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बताया गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल ई-केवाईसी और डीबीटी से लिंक खातों में ही मिलेगा। यूनियन बैंक द्वारा स्वरोजगार और शिक्षा लोन की सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही 30 सितंबर तक चल रहे जन सुरक्षा अभियान के तहत बीमा और पेंशन योजनाओं के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

हाइलाइट्स
मऊगंज, स्टार समाचार वेब
शासकीय प्राथमिक पाठशाला सुअरहा के आशा सुपरवाइजर मल्टी उपाध्याय द्वारा वित्तीय साक्षरता का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि एलडीएम मऊगंज ज्योत्सना अग्रवाल रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक रजनीश कुमार पटेल ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर असिस्टेंट काउंसलर आरोह फाउंडेशन संतोष कुमार मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोगों को बैंक खाता संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्री मिश्र बैंक में खाता होना क्यों आवश्यक है इसके बारे में बताया गया। क्योंकि सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं वह बैंक से ही संबंधित हैं। डायरेक्ट आपके ही खाते में पैसे आएंगे इसलिए खाता का होना आवश्यक है। इसके साथ-साथ खाते में रीकेवाईसी एवं डीबीटी जरूर करा लें। जिससे आपके खाते में कोई राशि भेजी जाए तो तुरंत आ जाए। अपने-अपने खाते में मोबाइल नंबर जरूर लिंक करा लें ताकि पैसा आने या निकालने के बाद मैसेज के माध्यम से आपको जानकारी मिल जाए। इसी तरह से नाम ही खाते में नॉमिनी का होना भी बहुत आवश्यक है। इसलिए कि यदि खातेदार की अचानक मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार को पैसा लेने में काफी परेशानी होती है इसलिए समय रहते अपने खाते में नाम नहीं का फॉर्म जरूर भर दें ताकि पूरे परिवार को इकट्ठा न करना पड़े। सिर्फ नॉमिनी की केवाईसी होगी और उनके खाते में पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। वहीं कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक सुरेश कुमार उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आशा सुपरवाइजर मालती उपाध्याय, अतिथि शिक्षक सुधा रावत, ऊषा उपाध्याय, नीतू तिवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रमिला गौतम, लीलावती साहू, सुलोचना शर्मा, सुशील उपाध्याय, शीला कोल, मीना तिवारी, आशा कार्यकर्ता उमा तिवारी, नीता बारी, हितग्राही सुखरानिया कोल, प्रभा सेन, करुणा दुबे, रामकली उपाध्याय सहित कई अन्य हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक सुरेश कुमार उपाध्याय द्वारा आभार प्रकट किया गया।
रोजगार के लिये मिल रहा लोन
मऊगंज जिले में यूनियन बैंक लीड बैंक है। यहां गरीबों के लिए यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान खुला है जो पूरी तरह से नि: शुल्क है। जैसे ब्यूटी पार्लर ,कढ़ाई, बुनाई इत्यादि के लिये लोन दिया जा रहा है। इसके अलावा छात्र एवं छात्राओं का कक्षा 12 में 85 प्रतिशत से ऊपर रिजल्ट है और उनके पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर बच्चों को 4 लाख 50 हजार एजुकेशन लोन बैंक के माध्यम से दिए जाते हैं।
30 सितंबर तक चलेगा जन सुरक्षा अभियान
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एलडीएम मऊगंज ने कहा कि 1 जुलाई से 30 सितंबर तक जन सुरक्षा का विशेष अभियान चल रहा है। इसके तहत प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा तथा अटल पेंशन योजना चलाई जा रही है। साइबर फ्रॉड की बहुत अधिक घटनाएं हो रही हैं। ऐसे में कोई अजनबी व्यक्ति फोन के माध्यम से कोई गोपनीय जानकारी या ओटीपी मांगता है तो आप बिल्कुल न दें। जितना ही सतर्क रहेंगे उतना ही फ्रॉड से बच पाएंगे। सरकार के द्वारा आप लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं संचालित हैं। इसका अधिक से अधिक लाभ लें।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।