रीवा में राहत की सांस, पानी उतरा तो उभरे नुकसान के निशान लगातार बारिश और बाढ़ के संकट के बाद रीवा शहर में अब हालात सामान्य होने लगे हैं। नदियों का जलस्तर घटा है, लोग राहत शिविरों से लौट चुके हैं और जनजीवन पटरी पर आ रहा है। हालांकि जलभराव वाले इलाकों में अब भी कीचड़ और कचरे की सफाई जारी है। ईको पार्क, रिवर फ्रंट सहित कई मोहल्लों में हुआ भारी नुकसान। प्रशासन सर्वे और राहत कार्य में जुटा है।

दो दिन से बारिश थमी तो कम हुआ नदियों का जल स्तर
रीवा, स्टार समाचार वेब
दो दिनों से थमी बारिश से नदियों का जल स्तर सामान्य हो गया। जल भराव वाले क्षेत्र भी खाली हो गये हैं। प्रभावित राहत शिविरों से अपने घर को लौट चुके हैं। आम जन जीवन भी पटरी पर आ गया है। हालांकि जिन मोहल्लों में पानी भरा था वहां बाढ़ का कचरा अभी भी मौजूद है, जिसे साफ करने का सिलसिला नगर निगम की टीम कर रही है। वहीं प्रशासन आगे आने वाली बाढ़ के खतरे से निपटने के लिये तैयारी में जुटा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात जिले में मूसलाधार बारिश हुई थी। करीब 8 इंच की बारिश ने ना सिर्फ नदियों का जल स्तर बढ़ा दिया था, बल्कि शहर के कई मोहल्ले जलमग्न हो गये थे। खैरी नईबस्ती तो पूरी तरह से डूब गई थी, जहां से लोगों को नाव व स्टीमर की मदद से रेस्क्यू कर राहत शिविरों में पहुंचाया गया था। शनिवार की सुबह से बारिश का दौर थम गया। ऐसे में देर शाम से नदियों का जल स्तर कम होने लगा। इसके साथ ही जिन मोहल्लों व कालोनियों में पानी घुसा था वह भी रविवार की सुबह तक निकल गया। लेकिन जल भराव अपने पीछे कीचड़ व कचरा छोड़ गया है। जिसे लोग अब साफ करने में जुटे हैं। नगर निगम की टीम भी साफ-सफाई अभियान में जुटी हुई है। लोग अपने नुकसानी का आकलन कर रहे हैं। शहर के बिछिया, निपनिया, पद्मधर कालोनी, बांसघाट समेत नदी के किनारे की बसाहट को ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
ईको पार्क व रिवर फ्रंट को भी नुकसान
शहर की शान कहे जाने वाले रिवर फ्रंट व ईको पार्क भी बाढ़ से काफी नुकसान पहुंचा है। बताया गया है कि बीहर नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण दोनों डूब गये थे। करीब 24 घंटे तक यह जलमग्न रहे। इसके अलावा शहर के बिछिया, निपनिया, बांसघाट, पद्मधर कालोनी, झिरिया मोहल्ला में रहने वाले लोगों को भी जल भराव के कारण काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
प्रशासनिक टीम सर्वे में जुटी
रविवार की सुबह जल स्तर कम होने के साथ ही प्रशासनिक टीम प्रभावित क्षेत्रों में जायजा लेने पहुंची। इस दौरान यहां रहने वाले लोगों से मिलकर नुकसानी का आकलन किया। बताया गया है कि सर्वे के आधार पर प्रभावितों को राहत राशि प्रदान की जायेगी।
राहत शिविरों में पहुंचाया गया भोजन
शहर में बनाये गये राहत शिविरों में सैकड़ों को लोगों को पनाह दिया गया था। इसमें महिला व बच्चे समेत बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल थे। इन लोगों को शिविर में ही भोजन व पानी के साथ नाश्ते की व्यवस्था की गई। दो दिनों तक इनकी देखरेख की गई। इसके अलावा प्रभावितों को अनाज की व्यवस्था भी की गई है, जिससे उनका जीवन यापन चलता रहे।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।