रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद जांच कमेटी गठित की गई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
सड़क हादसे में घायल युवक की मौत के बाद संजय गांधी अस्पताल में गुरुवार की तड़के हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों से जमकर झूमाझटकी हुई। सूचना मिलते ही अस्पताल अधीक्षक समेत अमहिया थाना से पुलिस बल पहुंचा, जिसके बाद हंगामा शांत हुआ। पुलिस ने परिजनों की शिकायत लेकर निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें: अव्यवस्थाओं के बीच नए बस स्टैंड से बस संचालन, नाराज बस ऑपरेटर और परेशान यात्री
जानकारी के अनुसार विवेक अग्निहोत्री पिता अरविंद अग्निहोत्री उम्र 40 वर्ष निवासी निपानिया हाल मुकाम सतना का बीती शाम तकरीबन 7 बजे रामपुर बघेलान के समीप एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद विवेक को उपचार के लिए रामपुर बघेलान अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें सतना रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि देर रात तकरीबन 2 बजे विवेक को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनकी स्थिति नॉर्मल बताई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सकों द्वारा विवेक का किसी भी प्रकार का उपचार नहीं किया गया। चिकित्सकों की लापरवाही के चलते गुरुवार की सुबह तकरीबन 5 बजे विवेक की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों का आक्रोश भड़क गया और वे हंगामा शुरू कर दिये। चिकित्सको ंपर इलाज न करने का आरोप लगाया। करीब 3 घंटे तक अस्पताल में हंगामा चला। इस बीच सुरक्षाकर्मियों के साथ झूमाझटकी तक हुई।
नहीं सुधर रहे हालात
संजय गांधी विंध्य का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां विंध्य के तमाम जिलों से मरीज आते हैं। लेकिन इसके बाद भी यहां उपचार व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। आये दिन यहां चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगता है और हंगामा होता है। बावजूद इसके जिम्मेदार चिकित्सा अधिकारी सुधार नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: बेटे की गलती बनी पिता की मौत की वजह, सदमे से शिक्षक को आया हार्ट अटैक
अधीक्षक मौके पर पहुंचे
अस्पताल में चल रहे हंगामा की जानकारी मिलते ही अमहिया थाना से पुलिस बल पहुंचा, लेकिन इसके बाद भी परिजन मानने को तैयार नहीं थे, उनकी मांग थी कि इलाज में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई की जाये। आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाये। इस बीच अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा परिजनों के बीच पहुंचे। उन्होंने लापरवाह चिकित्सक पर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों का आक्रोश शांत हुआ।
अधीक्षक ने बनाई 4 सदस्यीय जांच कमेटी
युवक की मौत के मामले में अधीक्षक डॉ राहुल मिश्रा ने चार सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी। डॉ मनोज इंदूलकर, डॉ प्रियंक शर्मा, डॉ अमित चौरसिया और डॉ अतुल सिंह मामले की जांच करेंगे। जांच के बाद मौत की वजहों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।