सतना में बेटे की बाइक जब्ती और पुलिस केस की जानकारी मिलते ही शिक्षक पिता को हार्ट अटैक आ गया। सदमे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
सतना में एक बेटे की गलती की खबर उसके पिता के लिए जानलेवा साबित हो गई। सुबह स्कूल जाने की तैयारी कर रहे शिक्षक ने जब बेटे से बाइक की चाबी मांगी और जवाब मिला कि शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में बाइक थाने में जब्त है, तो वे सदमे में आ गए। पुलिस केस और कोर्ट-कचहरी की बात सुनते ही उन्हें हार्ट अटैक आया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह घटना पूरे इलाके में शोक और चर्चा का विषय बनी हुई है। गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। स्कूल जाने की तैयारी कर रहे शिक्षक पिता को जब बेटे की गलती की जानकारी मिली, तो सदमे से उनकी जान चली गई।
यह भी पढ़ें: अव्यवस्थाओं के बीच नए बस स्टैंड से बस संचालन, नाराज बस ऑपरेटर और परेशान यात्री
मृतक की पहचान 57 वर्षीय रामप्रसाद वर्मा के रूप में हुई है, जो अमिलिया प्राथमिक शाला (संकुल कुलगढ़ी) में शिक्षक थे और वर्तमान में बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। रामप्रसाद वर्मा ने आंगन में आकर बड़े बेटे करण से बाइक की चाबी मांगी। हिचकिचाते हुए करण ने बताया कि छोटे बेटे रोहित की बाइक पुलिस ने जब्त कर ली है और अब वह कोर्ट से ही मिलेगी।
यह सुनते ही जिम्मेदार शिक्षक पिता स्तब्ध रह गए और कुछ कह पाते, उससे पहले ही जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें संभालते, उससे पहले ही उनका निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात रोहित अपने दोस्तों के साथ सोहावल मैदान में था, तभी सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई की। रोहित पर ड्रंक एंड ड्राइव का चालान काटकर बाइक जब्त की गई। परिवार ने पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाया, जबकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई नियमों के अनुसार की गई।
यह भी पढ़ें: चोट से जूझते हुए भी नहीं हारे निशांत, राष्ट्रीय कुराश में कांस्य

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।