रीवा में महीनों से विवादों में फंसी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला को अब कलेक्ट्रेट परिसर में चार कमरे मिल गए हैं। प्रशासन और कृषि विभाग के बीच लंबे खींचतान के बाद प्रयोगशाला की शिफ्टिंग शुरू हुई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
अंतत: प्रशासन ने मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला को खाली करा ही लिया। महीनों तक जिला प्रशासन मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला को खाली कराने के लिए जूझता रहा लेकिन अधिकारी टस से मस नहीं हुए। अब जाकर जब उन्हें कलेक्ट्रेट में नई जगह मिली तब अधिकारी भवन को खाली करने को तैयार हुए।
आपको बता दें कि जीडीसी कॉलेज के पास ही मनकामनेश्वर मंदिर है। इस मंदिर का विस्तार किया जाना है। इस विस्तार की राह में मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला रोड़ा बन रहा था। पहले इसका कुछ हिस्सा तोड़ा गया। फिर भी जब काम नहीं बना तो पूरे भवन को ही जिला प्रशासन ने डिस्मेंटल घोषित करा दिया। इसके बाद कलेक्टर ने एक सप्ताह में भवन को खाली कराने का अल्टीमेटम जारी की। इसके बाद भी मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला के अधिकारी भवन खाली करने को तैयार नहीं हुए। शिल्पी प्लाजा के दूसरे तल पर प्रयोगशाला को शिफ्ट करने में असमर्थता जता दी। इसके बाद तहसीलदार ने समन जारी कर दिया। पूरे भवन को ही अवैध बता दिया और एक सप्ताह में भवन खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया। जेल भेजने की भी धमकी दे दी। इसके बाद भी जेडी कृषि विभाग ने भोपाल पत्र लिख दिया। अन्यत्र जगह उपलब्ध कराने या भवन के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग कर दी। इसके बाद ही जिला प्रशासन थोड़ी नरम हुआ और इन्हें हटाने के लिए पुराने तहसील भवन में ही चार कमरे एलॉट कर दिए। अब प्रयोगशाला को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में शिफ्ट किया जा रहा है। चार कमरों में ही प्रयोगशाला चलेगा। जबकि नार्मस के अनुसार कम से कम 10 कमरे चाहिए। अधिकारी भी जिला प्रशासन से सीधे तौर पर लड़ना नहीं चाह रहा, इसलिए प्रयोगशाला को कलेक्ट्रेट में ही शिफ्ट कर लिये हैं।
कृषि विभाग की ही पूरी जमीन थी
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिस जमीन की बात जिला प्रशासन कर रहा है। वह पूरी 19.586 हेक्टेयर भूमि कृषि विभाग की थी। पहले उद्यानकी भी कृषि विभाग में ही शामिल था। वर्ष 2012 में इस प्रयोगशाला का निर्माण किया गया था। यह शासकीय विभाग है। बिना स्वीकृति के किसी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता था। बजट भी सरकार से ही आया। मार्कफेड से निर्माण किया गया था। अब यह भूमि मप्र शासन की दर्ज हो गई। मिट्टी प्रयोगशाला को अवैध और अतिक्रमण बता दिया गया।
जेडी कृषि ने संचालक को लिखा था पत्र
तहसीलदार के बेदखली आदेश के मिलने के बाद फिर से केएस नेताम जेडी कृषि विभाग ने एक पत्र संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विभाग को लिखा था। मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला को अन्यत्र स्थानांतरित करने के बदले 10 कमरों का भवन आवंटित कराने की मांग की थी। रीवा कलेक्टर से प्रयोगशाला के लिए उपयुक्त स्थान, भवन उपलब्ध कराने के लिए मांग की थी। पत्र में यह भी जानकारी दी गई है कि मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला भवन का निर्माण विभागीय मद संचालनालय किसान कल्याण तथा कृषि विभाग मप्र भोपाल से प्राप्त राशि 16.94 लाख से वर्ष 2012 में किया गया था। अब इसे अतिक्रमण बता कर बेदखली आदेश जारी किया गया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।