मध्य प्रदेश के सागर जिले के पड़रई गांव में उल्टी-दस्त फैलने से हड़कंप मच गया है, जिसमें एक गर्भवती महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर शुरू की जांच और जल स्रोतों में दवाओं का छिड़काव।

हाइलाइट्स
सागर, स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी जनपद की गुगवारा ग्राम पंचायत के पड़रई गांव में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। इस गंभीर संक्रमण के कारण गांव में कई लोग बीमार हो गए हैं, जिनमें से दो लोगों की दुःखद मौत हो चुकी है। अन्य बीमार लोगों को इलाज के लिए देवरी और सागर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उल्टी-दस्त से पीड़ित चार वर्षीय बालक कृष्णा और 28 वर्षीय महिला मनीषा को अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बताया गया है कि मनीषा गर्भवती थीं। एक ही गांव में दो मौतों से ग्रामीणों में डर का माहौल है।
गांव में लगातार नए मरीजों के सामने आने की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। विभाग ने पड़रई गांव में तत्काल एक स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच और उपचार शुरू कर दिया है। मौके पर आधा दर्जन से अधिक स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं ताकि स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सके। संक्रमण को आगे फैलने से रोकने के लिए विभाग द्वारा निवारक उपाय भी किए जा रहे हैं। इसके तहत गांव के जल स्रोतों में दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य टीमें गांव में स्थिति पर कड़ी निगरानी रखे हुए हैं और बीमार लोगों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं।
उल्टी-दस्त (Gastroenteritis या Diarrhea and Vomiting) का प्रकोप आमतौर पर दूषित पानी या भोजन से फैलता है। इससे बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण उपाय किए जा सकते हैं:
यह बचाव का सबसे महत्वपूर्ण तरीका है।
हाथ धोना:
खाना बनाने या खाने से पहले।
शौचालय का उपयोग करने के बाद।
बच्चों के डायपर बदलने के बाद।
बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद।
सही तरीका: हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक साबुन और पानी से अच्छी तरह धोएं।
सुरक्षित भोजन:
बाहर का खाना: सड़क किनारे बिकने वाले खुले, कटे हुए या बासी भोजन से बचें।
पानी: केवल उबला हुआ, फिल्टर किया हुआ, या बोतलबंद सुरक्षित पानी ही पीएँ।
फल/सब्जियां: खाने से पहले फलों और सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें।
कच्चा भोजन: मांस, मछली और अंडे को अच्छी तरह पकाकर खाएं।
चूंकि यह अक्सर जलजनित रोग होता है, इसलिए जल स्रोतों का ध्यान रखना आवश्यक है:
पीने का पानी: अपने पीने के पानी के स्रोत की स्वच्छता सुनिश्चित करें।
क्लोरीनीकरण: यदि आप ग्रामीण या संक्रमण प्रभावित क्षेत्र में हैं, तो पानी को उबालने के अलावा, पानी को क्लोरीन की गोलियों (ब्लिचिंग पाउडर) से उपचारित करें, जैसा कि स्वास्थ्य विभाग सलाह देता है।
पानी का भंडारण: पीने के पानी को हमेशा ढक कर रखें और उसे निकालने के लिए लंबे हैंडल वाले बर्तन का उपयोग करें।
मक्खियों से बचाव: खाने और पीने के सामान को मक्खियों से दूर और ढक कर रखें, क्योंकि ये रोगाणु फैला सकती हैं।
शौचालय का उपयोग: हमेशा शौचालय का उपयोग करें और खुले में शौच से बचें। शौचालय को साफ रखें।
बीमार व्यक्ति से दूरी: यदि घर में कोई बीमार है, तो उसके बर्तन, कपड़े और तौलिये अलग रखें।
बच्चों को बार-बार हाथ धोना सिखाएं।
बच्चों को केवल सुरक्षित और उबला हुआ ठंडा किया हुआ पानी ही दें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।