सतना एयरपोर्ट की ज़मीन पर वर्षों से हो रहा अतिक्रमण अब उजागर हो गया है। राजस्व विभाग की जांच में सामने आया कि रसूखदार नेता, अधिकारी और जनप्रतिनिधि ही एयरपोर्ट की आराजी पर काबिज हैं। रनवे विस्तार की योजना हर बार सीमांकन तक सीमित रह जाती है। अब सवाल उठता है — क्या इस बार होगी सख्त कार्रवाई या फिर फाइलों में ही दफन हो जाएगी सच्चाई?

हाईलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
हवाई अड्डे का रनवे छोटा करने के गुनाहगार कौन हैं? यदि इसकी बात की जाए तो इसके गुनाहगार शहर के रसूखदारों और जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रशासनिक अमला भी है। एयरपोर्ट की आराजी पर कब्जा इन्हीं लोगों ने जमा रखा है। यही वजह है कि हर बार एयरपोर्ट की आराजी को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की बात तो होती है लेकिन नाप- जोख के आगे यह कार्रवाई अंजाम तक नहीं पहुंचती। एक बार फिर रनवे की लम्बाई बढाने के लिए मंगलवार को राजस्व महकमे की टीम ने एसडीएम राहुल सिलाड़िया की अगुवाई में लगभग पांच घंटो तक हवाई अड्डे की आराजी के अतिक्रमण को चिन्हित किया। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान लगभग 120 अतिक्रमणकारी चिन्हित किए गए जिसमें जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन तक का अतिक्रमण सामने आया है। अतिक्रमण चिन्हित करने की पहले दिन की कार्रवाई में एयरपोर्ट के पश्चिमी भाग के सामने स्थित बालक-बालिका आदिवासी छात्रावास जहां एयरपोर्ट की आराजी में पाया गया वहीं विहिप के एक बड़े नेता की बगिया व नगरीय निकाय से जुड़े एक बड़े जनप्रतिनिधि का आवास भी अतिक्रमण के दायरे में मिला। अब देखना यह है कि राजस्व महकमे की कार्रवाई सीमांकन तक ही सीमित रह जाएगी या फिर चिन्हित अतिक्रमणों को गिराकर एयरपोर्ट की आराजी को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।
एयरपोर्ट की आराजी में सजी विहिप नेता की बगिया
एयरपोर्ट की आराजी में काबिज लोगों का अतिक्रमण चिन्हित करने की कार्रवाई मंगलवार को एक बार फिर से शुरू की गई। इस दौरान एयरपोर्ट के पश्चिमी भाग और सरस्वती स्कूल से डिलौरा रोड के बीच अतिक्रमण चिन्हित किए गए। इन चिन्हित अतिक्रमणों में विश्व हिन्दू परिषद के महाकौशल प्रान्त के धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख सागर गुप्ता की बगिया भी एयरपोर्ट की आराजी में पाई गई। बताया जाता है कि 6 खसरा नम्बरों वाली लगभग ढाई एकड़ की यह आराजी एयरपोर्ट के बीचोंबीच है, पहले यह एयरपोर्ट की जमीन थी। बताया जाता है कि इस आराजी को अतिक्रमण मुक्त करा लेने से लगभग ढाई से तीन सौ मीटर एयरपोर्ट की लम्बाई आराम से बढ़ जाएगी। यहां उल्लेखनीय है कि एयरपोर्ट की आराजी में अतिक्रमण तलाशने निकली राजस्व की टीम को कई ऐसी आराजियां भी मिली जो सरकारी जमीन के बीचोंबीच थीं। राजस्व महकमे की टीम ने इन आराजियों का सीमांकन करने के साथ ही इस जांच में भी जुट गई है कि अगल-बगल सरकारी जमीन है और बीच में पट्टे की जमीन कैसे आ गई? मंगलवार को अतिक्रमण चिन्हित करने एसडीएम राहुल सिलाड़िया की अगुवाई में मैदान में उतरी टीम में आरआई वीरेश सिंह, पटवारी विजय मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
74.30 एकड़ में अतिक्रमण, 17 एकड़ में बन गया बाईपास
बताया जाता है कि 2013 में तत्कालीन कलेक्टर द्वारा दिए गए प्रतिवेदन में स्वीकार किया गया था कि 74.30 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण है, इसी प्रतिवेदन में यह भी कहा गया था कि 49.30 एकड़ जमीन में झुग्गी- झोपड़ी व मकान बना लिए गए हैं, करीब 8 एकड़ जमीन पर खेती हो रही है। यहां तक कि लगभग 17 एकड़ जमीन पर मैहर बाईपास का निर्माण हो गया है। इसके अलावा बाईपास के चौड़ीकरण की तैयारी भी हो रही है।
फैक्ट फाइल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री मोहन यादव की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सागर जिले में बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। शाहगढ़ में अवैध शराब आरोपी की जमीन और NH-44 पर सौरभ ढाबे पर बुलडोजर चलाकर करोड़ों की सरकारी भूमि मुक्त कराई गई।
दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ और पितृपक्ष पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। पुणे, मुंबई और गया के लिए चलने वाली इन ट्रेनों का इटारसी और भोपाल मंडल में ठहराव रहेगा।
इंदौर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 की पूरी जानकारी। जानें कैसे मध्य प्रदेश सरकार निजी भागीदारी, इलेक्ट्रिक बसों और एआई तकनीक से सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक बना रही है।
जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के 30वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने पक्षकारों की पीड़ा, वकीलों के अधिकारों और न्याय प्रणाली पर दिए बेबाक विचार।
ग्वालियर के चर्चित अवैध हथियार खरीद-फरोख्त मामले में शान गन हाउस के संचालक अशोक अग्रवाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य के विकास और आगामी सेवा संकल्प अभियान की रूपरेखा साझा की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य में छह नए एक्सप्रेस-वे बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीथमपुर से मुंबई तक 8-लेन एक्सप्रेस-वे पहले ही बनकर तैयार है।
पांढुर्णा जिले में सदियों पुरानी और खूनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध पारंपरिक गोटमार मेला एक बार फिर हिंसा और अफरा-तफरी का गवाह बना। जाम नदी के दोनों किनारों पर बसे पांढुर्णा और सावरगांव के ग्रामीण झंडे पर कब्जे की होड़ में आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ।
मादक पदार्थों की तस्करी और सीज ड्रग्स को ठिकाने लगाने के खेल में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने नीमच में ऐसा तगड़ा शिकंजा कसा कि पूरे नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। देर शाम सीबीआई की टीमों ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की कॉलोनी में धावा बोलकर सीनियर अधिकारी सिद्धार्थ के सरकारी आवास को चारों तरफ से घेर लिया।
मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। 5-डे बैंकिंग वीक (पांच दिवसीय कार्य सप्ताह) की प्रमुख मांग को लेकर प्रदेशभर के लगभग 40 हजार बैंक कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं, जिससे राज्य की करीब 7 हजार बैंक शाखाओं में ताले लटक गए हैं।
मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और गढ़ी मलहरा शराब दुकान के ठेकेदार रवि लखेरा को पुलिस ने बरायठा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से रवि लखेरा घायल हो गया।