सतना में एक कांट्रेक्टर युवक ने महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।

सतना, स्टार समाचार वेब
मास्टर प्लान निवासी पेशे से कांटेÑक्टर युवक ने महिला मित्र के द्वारा की जा रही ब्लैक मेलिंग से तंग आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। मर्ग जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि 16 जून की दोपहर सिविल लाइन थानान्तर्गत मास्टर प्लान निवासी दुष्यंत सिंह उर्फ शानू पिता स्व. अनिल सिंह 35 वर्ष ने घर में रखे जिम के सामान में फंदा बनाकर फांसी लगा ली थी। पंचनामा व पीएम कार्रवाई के उपरांत मर्ग कायम कर सिविल लाइन पुलिस ने जांच शुरू की।
पत्नी व बच्चों को छोड़ने का बना रही थी दबाव
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मृतक दुष्यंत उर्फ शानू के रिश्ते वैशाली मिश्रा से थे। दोनों के रिश्ते एक साल से हैं। वैशाली के द्वारा दुष्यंत उर्फ शानू पर दबाव बनाया जा रहा था कि वह अपनी पत्नी व बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहे। महिला मित्र वैशाली की बात मानने से दुष्यंत उर्फ शानू कई बार असमर्थता जता चुका था लेकिन वैशाली के द्वारा अलग-अलग हथकंडे अपनाकर दुष्यंत उर्फ शानू को परेशान किया जा रहा था।
बैंक में है कार्यरत
विवाहित प्रेमी को साथ रहने के लिए मजबूर करने और पैसों के लिए ब्लैकमेल करने वाली वैशाली मिश्रा शहर के निजी बैंक में काम करती है और वह मृतक दुष्यंत उर्फ शानू के मास्टर प्लान स्थित किराए के मकान से कुछ दूरी पर ही किराए से रहती है। जन चर्चा रही कि जिस वक्त शानू ने फांसी लगाई उस वक्त वैशाली शानू के घर पर थी। सूत्रों का कहना है कि शानू के द्वारा फांसी लगा लिए जाने पर वैशाली के द्वारा शानू के फोन के कई महत्वपूर्ण डाटा डिलीट कर दिए थे ताकि उसके बारे में कोई तकनीकी साक्ष्य मृतक के परिजनों और पुलिस को न मिलने पाए। मोबाइल का डाटा डिलीट किए जाने के संबंध में पुलिस ने विवेचना का हवाला देकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
कई बार लिए पैसे
मृतक के परिजनों के बयान व जांच में तथ्य मिले कि दुष्यंत उर्फ शानू विवाहित है यह जानने के बावजूद वैशाली ने उसके साथ निजी रिश्ते बनाए। दुष्यंत उर्फ शानू से रिश्ते बनाकर वैशाली के द्वारा कई बार जरूरतों का हवाला देकर रुपए लिए गए। वह अपने हर निजी कार्य के लिए दुष्यंत उर्फ शानू से रुपए लिया करती थी। पुलिस ने बताया कि पत्नी और बच्चों को छोड़कर दुष्यंत उर्फ शानू ने वैशाली के साथ रहने से इंकार कर दिया तो वैशाली ने अपने रिश्तों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जांच में आए तथ्य के आधार पर प्रकरण में धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपिया वैशाली मिश्रा पिता अशोक र्मिश्रा निवासी मास्टर प्लान को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में टीआई सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार, एसआई राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, अम्बिका प्रसाद द्विवेदी, एएसआई अमर सिंह, प्रधान आरक्षक विवेक दुबे, प्रिंयका पटेल, आरक्षक अंकित सिंह शामिल रहीं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।