सतना शहर की जर्जर और गड्ढों से पटी सड़कों ने लोगों की जान जोखिम में डाल दी है। स्टेशन रोड पर प्रेम नर्सिंग होम के सामने गड्ढे में ऑटो पलटने की घटना ने नगर निगम की लापरवाही को फिर उजागर कर दिया। सर्किट हाउस, सिविल लाइन, धवारी-महदेवा रोड सहित कई इलाकों में सड़कें मौत के जाल में तब्दील हो चुकी हैं। ऑटो चालक और आम नागरिक जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल उठा रहे हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर की जर्जर सड़कों ने हाल ही में एक बार फिर अपनी जानलेवा हालत दिखाई। शुक्रवार को स्टेशन रोड से सर्किट हाउस की ओर जा रहा एक इलेक्ट्रिकल आटो प्रेम नर्सिंग होम के सामने बने गड्ढे में फंस गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना सर्किट हाउस के ठीक बीचे प्रेम नर्सिंग होम के सामने के उस गड्ढे में घटी जो बीते कई माह से शहर को सुविधायुक्त बनाने का ढोल पीटने वाले जिम्मेदारों का मुंह चिढ़ा रहा है। हादसा बड़ा होने से टल गया, लेकिन आटो में सवार तीन लोगों को हल्की चोटें आईं।
चलते-चलते औंधे मुंह गिरा आटो
स्टेशन रोड की ओर से आ रहा इलेक्ट्रिकल आटो जैसे ही प्रेम नर्सिंग होम के सामने पहुंचा वैसे ही गड्ढे में घुसकर अनियंत्रित हो गया और चारो खाने चित होकर पलट गया। एक तेज आवाज के साथ आटो के गिरते ही हड़कंप मच गया और राहगीरों ने रूककर आटो में फंसे लोगों को निकाला। हालंकि आटो की रफ्तार बेहद कम होने के कारण सवारियों को जनलेवा चोटें तो नहीं आर्इं लेकिन आटो में उस दौरान 3 लोग सवार थे जिनके आंशिक चोंटे आई हैं। खासकर प्रमिला एक महिला घायल हुई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
ये सड़कें दे रही हादसों को आमंत्रण
प्रेम नर्सिंग होम के सामने का गड्ढा तो आए दिन हादसों को आंमत्रित करता ही रहता है। साथ ही गड्ढों से पटा ओवरब्रिज, सिविल लाइन चौराहा, सर्किट हाउस-सेमरिया चौक रोड, पन्ना नाका से कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय के बीच की सड़क, धवारी-महदेवा सड़क मार्ग, कृष्णनगर रोड , भरहुत नगर में बचपन स्कूल से लेकर अनुपमा स्कूल तक , पतेरी मोड़ से ख्रिस्तुकुला स्कूल मार्ग शहर की ऐसी सड़के गड्ढे और टूटी सड़कें आमजन और वाहनों के लिए जोखिम बढ़ा रही हैं।
सवारियों पर खतरे के बीच टूट रहे वाहन, आटो चालक परेशान
सड़कों की इस दुर्दशा ने उन आॅटो चालकों की जिंदगी भी मुश्किल कर दी है जो शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक सवारियों को पहुंचाकर अपनी रोजी रोटी कमा रहे हैं। गड्ढे से पटी शहर की सड़कों में आटो झूले की तरह चलते हैं जिससे उनके पलटने का खतरा बना रहता है। पतेरी निवासी आटो चालक विनोद विश्वकर्मा ने व्यथित अंदाज में बताया कि सड़कों ने उनके काम को चौपट कर दिया है। हादसे होने या सड़क के गड्ढों से आटो के उछलने पर एक ओर जहां आटो में बैठी सवारी का उन्हें कोपभाजन बनना पड़ता है तो दूसरी ओर गड्ढों व जर्जर सड़क के कारण आटो के पार्ट्स भी टूट जाते हैं जिससे दिन भर की कमाई आटो की मरम्मत में ही निकल जाती है। खूंथी निवासी विकास गुप्ता ने कहा कि सतना की सड़कों के कारण आॅटो चलाना घाटे का सौदा बन गया है और वे अपना व्यवसाय बदलने का सोच रहे हैं।। कुल मिलाकर जर्जर सड़कें जहां शहरवासियों की जिंदगी से खिलवाड़ रही हैं वहीं परिवहन क्षेत्र से जुड़े धंधों को भी तबाह कर रही है।
कहते हैं आटो चालक
निश्चित तौर पर गड्ढे से पटी सड़कों ने हमारे काम काज को प्रभावित किया है। रोजाना कोई न कोई पार्ट टूट जाता है जिसकी मरम्मत में ही पूरी कमाई निकल जाती है। महीनों से खराब सड़कें नहीं बनाई जा रही हैं।
प्रीतम चौधरी, आटो चालक
सड़कों में जल्द सुधार नहीं हुआ तो शहर में बड़े और गंभीर हादसे होना तय हैं। गड्ढों और टूटी सड़कों ने न केवल यात्री सुरक्षा को खतरे में डाला है, बल्कि हम जैसे परिवहन व्यवसायों को भी बर्बाद कर दिया है।
सुनील चौधरी, आटो चालक
समझ में नहीं आता कि जिम्मेदार कब तक इस गंभीर समस्या पर आंखें मूंदे रहेंगे। जहां 5 मिनट में पहुंचते हैं वहां आधा घंटा लगता है। शहरवासियों की सुरक्षा और रोजमर्रा की यातायात की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
ललित सिंगरौल, आटो चालक
देखिए सड़कों का सुधार सिर्फ विकल्प नहीं, बल्कि अब जीवन और रोजमर्रा की सुरक्षा की आवश्यकता बन गया है। शाकअप टूट जाता है , क्लच टूटते हैं और पलटने का खतरा बना रहता है। जिम्मेदार ध्यान दें ताकि हम निर्विघ्न आटो चलाकर अपनी आजीविका चला सकें।
मुकेश वंशकार, आटो चालक


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।