सतना जिला क्रिकेट संघ (डीसीए) में लंबे समय से जारी वित्तीय अनियमितताओं, चयन में पक्षपात और संगठन को निजी पार्टी की तरह चलाने के खिलाफ पूर्व क्रिकेटर्स और खेल प्रेमियों ने उठाई आवाज। सांसद गणेश सिंह व एमपीसीए अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपा गया ज्ञापन, डीसीए को भंग कर पारदर्शी कार्यकारिणी के गठन की मांग। बैलेंस शीट में गड़बड़ी, अपनों को रेवड़ी, खिलाड़ियों को ठेंगा-हर पहलू पर उठे गंभीर सवाल।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) सतना में लंबे समय से जारी कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और पक्षपातपूर्ण चयन प्रणाली के खिलाफ जिले के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। इस संबंध में एक प्रतिनिधि मंडल ने सांसद गणेश सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए डीसीए को तत्काल प्रभाव से भंग करने और नई कार्यकारिणी के गठन की मांग की है। इस आशय का एक पत्र मप्र क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम का पत्र भी दिया गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से राजेश कैला, अभिनव भट्ट, राजकुमार श्रीवास्तव, विराम जैन, विराग जैन, साकेत गौतम, पंकज दुबे, उमेश तिवारी, गिरीश शाह, आकाश खुराना, सौरभ खंडेलवाल, प्रदीप शर्मा, रतन श्रीवास्तव, ललित खुराना, राजेश मिश्रा, संदीप सिंह उर्फ जग्गी, मनीष यादव, रमेश पांडे सहित कुल 20 पूर्व खिलाड़ी और खेल से जुड़े प्रतिनिधि शामिल रहे। ज्ञापन देने वालों ने बताया कि इस ज्ञापन के माध्यम से जिले में क्रिकेट को राजनीतिक और निजी स्वार्थ से मुक्त कर वास्तविक प्रतिभाओं को आगे लाने की पुरजोर अपील की गई है।
प्राइवेट पार्टी की तरह डीसीए का इस्तेमाल करने के आरोप
डीसीए अध्यक्ष राजेश शुक्ला, सचिव आनंद सिंह और उनकी टीम द्वारा बीते वर्षों से संगठन को निजी संपत्ति की तरह संचालित किया जा रहा है। संगठन की आमसभा की बैठकें पिछले 9-10 वर्षों से कागजों में ही दिखाई गई हैं, जबकि इसकी कोई वास्तविकता नहीं है, साथ ही प्रबंध समिति के दस्तावेज भी एक ही हस्तलिपि में तैयार किए गए हैं, जिससे उनकी प्रमाणिकता संदेहास्पद है।
अपनों को रेवड़ी, किकेटर्स को ठेंगा
ज्ञापन में अपनों को रेवड़ी बाटने व क्रिकेटर्स को ठेंगा दिखाने की बात कहते हुए उल्लेख किया गया है कि बिना किसी क्रिकेट पृष्ठभूमि के कुछ लोगों को भी डीसीए का सदस्य बना दिया गया, जिनमें राजेश शुक्ला और उनके पुत्र, आनंद सिंह और उनके पुत्र जयवर्द्धन शामिल हैं, वहीं पूर्व क्रिकेट खिलाड़ियों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। इस पूरे प्रकरण में एमपीसीए चेयरमैन ज्योतिराद्तिय सिंधिया व सांसद गणेश सिंह से मांग की गई है कि वे मामले की उच्च स्तरीय जांच सुनिश्चित कराएं और डीसीए को भंग कर एक पारदर्शी व जवाबदेह कार्यकारिणी का गठन करवाएं, जिससे जिले की युवा प्रतिभाओं को निष्पक्ष अवसर मिल सके।
आरडीसीए की जांच में भी सामने आ चुका भ्रष्टाचार
सबसे गंभीर आरोप वित्तीय अनियमितताओं को लेकर हैं। संगठन के संविधान की धारा 19 के अनुसार सभी वित्तीय दस्तावेजों पर कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर अनिवार्य होते हैं, लेकिन 2019 के बाद किसी भी चेक या फंड ट्रांसफर में कोषाध्यक्ष विराग जैन के हस्ताक्षर नहीं हैं। यही नहीं, दो अलग-अलग चार्टर्ड अकाउंटेंट्स द्वारा हस्ताक्षरित बैलेंस शीट प्रस्तुत की गई हैं, जिनमें आंकड़े मेल नहीं खाते और यह बड़ी वित्तीय गड़बड़ी की ओर इशारा करते हैं। रीवा डिविजनल क्रिकेट एसोसिएशन (आरडीसीए) की जांच समिति द्वारा की गई जांच में भी 42 में से 30 से अधिक सदस्यों ने डीसीए के वर्तमान अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ बयान दिए हैं। खिलाड़ियों के अभिभावकों ने भी चयन प्रक्रिया में रिश्वतखोरी और पक्षपात के आरोप लगाए हैं। प्रतिनिधियों का आरोप है कि जिले की टीम में सिर्फ 3-4 खिलाड़ियों को बार-बार शामिल किया गया, जबकि योग्य खिलाड़ियों को जानबूझकर दरकिनार कर दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।