सतना शहर में अपराध के नए तरीके सामने आए हैं, जहां दो युवतियों ने अपने साथियों संग युवक का अपहरण कर मोबाइल लूटा और फोनपे से पैसे ट्रांसफर कराए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चार आरोपी गिरफ्तार हुए। यह मामला बढ़ते साइबर व संगठित अपराध पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में अपराध के तरीके का ट्रेंड बदलता जा रहा है। अब तक लड़कियां और महिलाएं गांजा- शराब की फुटकर बिक्री के अवैध धंधे में संलिप्त पाई जाती रही हैं लेकिन अब नई उम्र की लड़कियां अपहरण जैसी संगीन वारदात को करने से हिचक नहीं रही है। गुरूवार की रात दो लड़कियों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पैदल घर जा रहे युवक का अपहरण कर सनसनी फैला दी। अपहरणकर्ताओं ने युवक का मोबाइल छीनकर फोन पे के जरिए पैसे ट्रांसफर करा लिए। अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर युवक गुरूवार की देर रात पुलिस के पास पहुंचा। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो युवतियां भी शामिल हैं।
रात 10 बजे जबरिया ऑटो में बैठाया
जानकारी के अनुसार प्रफुल्ल श्रीवास्तव पिता सुशील श्रीवास्तव 20 वर्ष निवासी मुख्यत्यारगंज कालीबाड़ी थाना सिटी कोतवाली गुरूवार की रात दस बजे के करीब रेलवे स्टेशन से पैदल घर की तरफ जा रहा था। जब वह स्टेशन रोड में पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचा तभी पीछे से ऑटो आया, ऑटो में दो लड़कियां और चालक के अलावा एक लड़का बैठा हुआ था। ऑटो रुका, प्रफुल्ल कुछ समझ पाता। दोनों लड़कियां और युवक आॅटो से उतरकर प्रफुल्ल को पकड़ कर उसका मुंह दबा लिया फिर उसे ऑटो में जबरिया बैठाकर धवारी की तरफ ले गए।
मोबाइल छीन पैसा किया ट्रांसफर
प्रफुुल्ल का अपहरण कर दोनों लड़कियां और युवक उसे धवारी की तरफ ले गए। रास्ते में प्रफुल्ल को धमकाया कि दो दिन पूर्व उसने लड़कियों का एक्सीडेंट कर दिया था। दोनों को चोट आई थी। इलाज में खर्च हुए पैसे दो, लड़कियों ने धमकाया कि अगर रुपए नहीं दिए तो दुष्कर्म और अन्य प्रकरण में फंसा देंगे। इस बीच ऑटो लेकर दोनों लड़कियां और युवक धवारी से आगे बढ़कर महदेवा पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे। बताया गया कि इसके पहले प्रफुल्ल का मोबाइल आरोपियों ने छीन लिया।
ऑटो में भराया सीएनजी
अपहरणकर्ता ऑटो लेकर महदेवा -धवारी के बीच स्थित पेट्रोल पम्प पहुंचे। यहां पर प्रफुल्ल को तीन लोगों ने पकड़ कर नीचे उतारा, इसके बाद आरोपियों ने ऑटो में सीएनजी भराया। प्रफुल्ल से छीने गए मोबाइल के जरिए पेट्रोल पम्प कर्मचारी को ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए फिर इसके बाद 54 सौ रुपए आरोपियों ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। आरोपियों के द्वारा पूर्व में ही मोबाइल छीनकर डरा-धमका कर प्रफुल्ल के फोन पे का पासवर्ड हासिल कर लिया था। मोबाइल लूटने व 54 सौ रुपए फोनपे के जरिए ट्रांसफर कराने के पश्चात आरोपियों ने रात 12 बजे के करीब धवारी के आसपास प्रफुल्ल को ऑटो से नीचे उतारा और उसे धमकाया कि अगर घटना का जिक्र किया तो दोनों लड़कियां थाना जाकर रिपोर्ट दर्ज करा देंगी।
रात 1 बजे सक्रिय हुई पुलिस
तकरीबन रात 12.30 बजे के करीब अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर प्रफुल्ल सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। शहर के बीच युवक का अपहरण कर मोबाइल लूटकर रुपए वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई। स्टेशन रोड से लेकर महदेवा-धवारी के रास्ते और पेट्रोल पम्प में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच रात में ही शुरू कर दी गई। कैमरों की जांच में ऑटो और उसमें बैठे आरोपियों के फुटेज मिले। तत्पश्चात धरपकड़ के लिए अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गई। कुछ घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी पियूष कुशवाहा पिता पप्पू उर्फ कृष्ण् कुमार निवासी धवारी गली नं. एक, अंकित द्विवेदी पिता मनोज द्विवेदी निवासी खरवाही थाना अमरपाटन, दीपाली बागरी पुत्री सत्येन्द्र बागरी निवासी मौहारी थाना नागौद एवं दिशा वर्मन पुत्री चिंतामन वर्मन निवासी धवारी गली नं. चार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ऑटो क्र. एमपी 19जेडजे/1814, लूटे गए मोबाइल के अलावा चार अन्य मोबाइल व 54 सौ रुपए नगद बरामद किए गए। कार्रवाई में टीआई कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी, एएसआई सुमित मरावी, दशरथ सिंह, प्रधान आरक्षक चीतेन्द्र पांडेय, सत्येन्द्र चौहान, महिला आरक्षक प्रियंका मिश्रा ने अहम भूमिका निभाई।
फिरौती के लिए घर में फोन लगाने का प्रयास
स्टेशन रोड से प्रफुल्ल को अगवा कर आरोपी पियूष, अंकित और इन दोनों की महिला मित्र दीपाली व दिशा के द्वारा मोबाइल छीनकर रुपए की मांग करते हुए महिला संबंधी अपराध में फंसाने की धमकी दी गई। मोबाइल छीनकर प्रफुल्ल को धमकाया गया कि वह अपने घर में फोन लगाकर बात कराए। डर के मारे प्रफुुल्ल ने घर पर कई बार फोन लगाया लेकिन घर वालों से बात नहीं हो पाई। सिटी कोतवाली टीआई श्री द्विवेदी ने बताया कि प्रफुल्ल से उसके परिजनों की बात कराकर अपहरणकर्ता फिरौती में मोटी रकम वसूलना चाह रहे थे।
पहले भी कर चुका है अपहरण
महिला मित्रों के साथ युवक का अपहरण करने वाला आरोपी अंकित द्विवेदी आपराधिक प्रवृत्ति का है। वर्ष 2023 में अंकित ने मुम्बई से सतना आए रीवा जिले के सेमरिया निवासी युवक का अपहरण कर लिया था। युवक को जीप में बैठाकर जगह-जगह घुमाता रहा। उक्त युवक के परिजनों से अंकित ने फिरौती में 65 हजार रुपए वसूले फिर दस हजार रुपए की मांग की तब मामला पुलिस के पास पहुंचा था। इस मामले में अंकित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अंकित के खिलाफ सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 713/23 धारा 65ए के तहत प्रकरण कायम है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देवास के पुंजापुरा में 'सेवा संकल्प बाइक यात्रा' का स्वागत किया और प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल को सराहा। साथ ही 35 लाख पेंशनर्स के खाते में राशि अंतरित की।
रामपुर बाघेलान के माधवगढ़ और जैतवारा वितरण क्षेत्रों में बिजली चोरी और बकाया वसूली के लिए सघन जांच अभियान चला। माधवगढ़ में 39 और जैतवारा क्षेत्र में 104 प्रकरण दर्ज किए गए।
सतना और मैहर स्टेशनों पर जल्द एम-यूटीएस सहायक यात्रियों के बीच पहुंचकर जनरल टिकट जारी करेंगे। मोबाइल और ब्लूटूथ प्रिंटर से टिकट मिलने पर काउंटर की लंबी कतार, समय और खुले पैसे की परेशानी घटेगी।
दशहरा और नवरात्रि से पहले सतना शहर में बिजली व्यवस्था सुधारने का अभियान शुरू हुआ। बाजार में झुके तार ऊंचे किए जा रहे हैं, जबकि फीडर और डीटीआर स्तर पर लाइन लॉस की जांच होगी।
भोपाल के जहांगीराबाद थाने में वकील से मारपीट और विवाद के बाद निलंबित किए गए TI राजन सिंह अहिरवार का वीडियो सामने आया है। उन्होंने महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए और खुद को बेकसूर बताया।
मध्य प्रदेश के 70 हजार शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! जबलपुर हाईकोर्ट ने पहली नियुक्ति से सेवा जोड़ने और 4 हफ्ते में आदेश पालन के दिए निर्देश। जानिए एरियर, वेतन वृद्धि और पूरी खबर।
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में फ्लैट में हुए विवाद के बाद पुलिस ने छापेमारी कर 55 ग्राम MD ड्रग्स के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजस्थान से ड्रग्स सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी का 4 दिन बाद निकाह था, जिसे पुलिस ने इंदौर बुलाकर धर दबोचा।
मध्य प्रदेश बीजेपी में करीब 8 महीने बाद पूर्णकालिक प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति हो गई है। आरएसएस पृष्ठभूमि के चंद्रशेखर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानिए कौन हैं चंद्रशेखर और उनका राजनीतिक सफर।
मध्य प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से 351 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। जानिए रूट, सुविधाएं और योजना की पूरी जानकारी।
अमरपाटन के निजी स्कूल में फीस बकाया होने पर कक्षा 10वीं के छात्र को परीक्षा से रोकने का आरोप है। विवाद के बाद छात्र और भाई से मारपीट मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।