देहरादून में आयोजित एशियन शॉर्ट ट्रैक ट्रॉफी में सतना की बेटियों ने इतिहास रचा। उद्रेका सिंह ने रजत और पहल मोंगिया ने कांस्य पदक जीतकर शहर और देश का नाम रोशन किया। वहीं चेन्नई में होने वाली किक बॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में सतना के छह खिलाड़ी दांव-पेच दिखाने के लिए रवाना हो चुके हैं। यह उपलब्धि सतना और मध्य प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बीते दिनों देहरादून में आयोजित एशियन शॉर्ट ट्रैक ट्रॉफी में सतना की बेटियों ने दम दिखाते हुए सतना को गौरवान्वित किया। एशियन स्केटिंग यूनियन के मार्गदर्शन एवं आइस स्केटिंग एसोसिएशन आॅफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में 11 देशों से लगभग 200 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें सतना की कु. उद्रेका सिंह ने रजत पदक तो जूनियर वर्ग में पहल मोंगिया ने कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।देश में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में शिवांगी सिंह एवं विष्णु प्रताप सिंह की बेटी रूद्रिका ने वीमेंस रिले 3000 मीटर में राशी एवं मोहित मोंगिया की पुत्री पहल ने जूनियर ई कैटेगरी (333 मीटर) में ये पदक जीते। मप्र टीम मैनेजर विशेषता सिंह ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे कठिन परिश्रम और अनुशासित प्रशिक्षण रहा। इंडियन टीम कोच वैभव अग्रवाल ने कहा कि यह सतना और भारत के लिए ऐतिहासिक पल है।
वर्षों की मेहनत और संघर्ष का फल अब सामने आ रहा है। यह उपलब्धि न सिर्फ हमारे शहर बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा बनेगी।दोनों खिलाड़ियों इस अद्वितीय उपलब्धि के लिए राज्य मंत्री प्रतिमा प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह, महापौर योगेश ताम्रकार, विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा, विधायक रामपुर बघेलान विक्रम सिंह विक्की, ओलंपिक एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव मेम्बर एवं आइस स्केटिंग एसोसिएशन आॅफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, सचिव जगराज सिंह साहनी, जिÞला रोलर स्केटिंग संघ की अध्यक्षा सोनाली पूरी, ऐकडेमिक हाइट स्कूल के डायरेक्टर शम्मी पुरी, शास्वत पुरी, सीए सनातन अग्रवाल, प्रिसिपल डॉ हिमानी सिंह, वाईस प्रिंसिपल संजीव सिंह सेंगर, जिÞला क्रीड़ा अधिकारी मीना त्रिपाठी, सोहावल ब्लॉक अधिकारी धीरेंद्र सिंह, सल्कान्त बहादुर सिंह, विष्णु पांडेय ने दोनों छात्राओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय एवं शहर के लिए अविस्मरणीय गौरव है।
किक बाक्सिंग: चेन्नई में सतना के खिलाड़ी दिखाएंगे दांव-पेच
वर्ल्ड एसोसिएशन ऑफ किकबॉक्सिंग फेडरेशन इंडिया के बैनर तले चेन्नई के स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी आॅफ तमिलनाडु मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित चिल्ड्रन एंड कैडेट किकबॉक्सिंग नेशनल चैंपियनशिप में जिले के 6 खिलाड़ी प्रणव त्रिपाठी, देवांश त्रिपाठी, तुषित दुबे, दिव्यांश सिंह परिहार, आयुष तिवारी और साहिल मिश्रा मध्य प्रदेश टीम के असिस्टेंट कोच राहुल सिंह के साथ संघमित्रा एक्सप्रेस से चेन्नई के लिए रवाना हो गए। देवांश और प्रणव पॉइंट फाइट विधा में भाग लेंगे, तुषित पॉइंट फाइट के साथ किक लाइट में भी भाग लेंगे। साहिल मिश्रा लाइट कॉन्टैक्ट जबकि आयुष और दिव्यांश किक लाइट विधा में भाग लेंगे। जानकारी देते हुए किकबॉक्सिंग एसोसिएशन आॅफ सतना के सचिव सेंसाई अंबुज सिंह बघेल ने बताया कि विगत दिनों इंदौर में आयोजित स्टेट कराटे चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने उत्कर्ष प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता अर्जित की थी इसी प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों ने प्रदेश टीम में अपनी जगह बनाई है। आयुष तिवारी और दिव्यांश सिंह परिहार आरपीएस एकेडमी की मुख्य शाखा संडे एकेडमी, तुषित दुबे आरपीएस उतैली ब्रांच जबकि प्रणव त्रिपाठी, देवांश त्रिपाठी और साहिल मिश्रा सद्गुरु पब्लिक स्कूल चित्रकूट के खिलाड़ी हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।