सतना जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहरी नाराज़गी सामने आई है। जून माह में सीएम हेल्पलाइन पर 471 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से सबसे अधिक 280 शिकायतें जिला अस्पताल की हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और लोक स्वास्थ्य से जुड़ी 267 शिकायतें अब भी लंबित हैं। सीएमएचओ ने सभी अधिकारियों को एक सप्ताह में समाधान का निर्देश दिया है।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं से लोग असंतुष्ट हैं, अभी तक 471 लोग ऐसे सामने आए हैं जो व्यवस्था से संतुष्ट नहीं हैं,इन्होने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत तक दर्ज करा रखी है। जिले की चिकित्सीय व्यवस्था से जुड़ी शिकायतें तो ऐसी हैं जो लम्बे समय से लंबित हैं। सर्वाधिक शिकायतों में जिला अस्पताल की चिकित्सीय सुविधा से संबंधित एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना से जुड़ी शिकायतें मिली थी, लेकिन अभी तक इनका निराकरण नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार जून माह में जिले के सभी विकासखंडों और जिला अस्पताल को मिलाकर कुल 471 शिकायतें दर्ज कराई गई थी, जिनमें से 267 शिकायतें कई दिनों से लंबित पड़ी हुई हैं।
शिकायतों के निराकरण के लिए एक सप्ताह का समय
शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. एलके तिवारी द्वारा अस्पताल के सिविल सर्जन मनोज शुक्ला, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डा. राघवेन्द्र गुर्जर, डा. अलका माहुले, डा. एके राय, डा. पीके प्रजापति, डॉ. रूपेश सोनी को चेतावनी जारी की है। सभी लंबित शिकायतों को संतोषजनक निराकरण के लिए एक सप्ताह का समय भी दिया गया है। बताया जाता है कि जून माह में सर्वाधिक शिकायतें राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन योजना के अलावा कई शिकायतें लोक स्वास्थय की दर्ज कराई गई थी। इन शिकायतों को तत्काल निराकृत करने और पोर्टल से हटाने के लिए सिविल सर्जन, बीएमओ, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, लेखा प्रबंधक, बीपीएम एवं डैम को पत्र जारी किया गया है।
267 शिकायतें लम्बे समय से लंबित
बात अगर लंबित शिकायतों की करें तो 267 शिकायतें कई दिनों से लंबित हैं, जिनका निराकरण नहीं किया गया। इन शिकायतों के निराकरण के लिए सीएमएचओ द्वारा एक सप्ताह का शेडूल तैयार करवाया गया है, जिसमें प्रतिदिन कुछ शिकायतों के निराकरण के लिए कहा गया है।
जून माह में किसकी कितनी शिकायतें
किस स्तर पर कितनी शिकायतें
लोक स्वास्थ्य की शिकायतें
एनएचएम की शिकायतें
आयुष्मान की शिकायतें


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।