सतना में जमीनी विवाद में भाई-भाई का खूनी संघर्ष: डंडे से पीटकर वृद्ध भाई की हत्या

सतना, स्टार समाचार वेब
जमीनी विवाद के चलते सोमवार की रात छोटे भाइयों ने अपने बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई और उसके परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में वृद्ध उसकी बहू और बेटा घायल हो गए। तीनों के इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस के द्वारा हत्या का प्रकरण दर्ज कर तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
पत्नी के साथ अहरी में था वृद्ध
इस संबंध में सिंहपुर थाना प्रभारी अजय अहिरवार ने बताया कि चोरबरी निवासी जयराम कुशवाहा पिता रघुवर कुशवाहा 65 वर्ष पर जमीन को लेकर अपने छोटे भाई लालमन और मोहन के साथ विवाद चल रहा था। सोमवार की रात जयराम अपनी पत्नी के साथ खेरवा स्थित अहरी में सो रहा था। रात 8 बजे के करीब लालमन और मोहन अपने बेटों के साथ आए, दोनों ने अहरी में सो रहे बड़े भाई को घसीटते हुए चूहान टोला स्थित पुराने घर ले आए।
बेटे-बहू को घर से निकालकर पीटा
बड़े भाई को घसीटकर पुराने घर लाने के बाद लालमन, मोहन ने अपने बेटों के साथ मिलकर भतीजे रविशंकर कुशवाहा को जबरिया घर बाहर निकाला, इसके बाद लालमन, मोहन और उसके बेटों ने जयराम और रविशंकर को लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। गोहार सुनकर जयराम का छोटा बेटा रविकरण और बहू हीराबाई बीच बचाव करने आए तो आरोपियों ने इनकी पिटाई लाठी-डंडे से की। हमले में जयराम के सिर पर गंभीर चोट आई।
यह है विवाद की वजह
सिंहपुर पुलिस ने बताया कि जयराम का बड़ा बेटा पुराने घर के पास भैंसों के लिए छोटा कमरा बना रहा है, जिसका विरोध जयराम के दोनों छोटे भाई और उसके परिवार के लोग कर रहे थे। विरोध के बावजूद जयराम के बेटे ने कमरे का निर्माण जारी रखा। इसी से बौखलाए लालमन और मोहन ने अपने बेटों के साथ मिलकर बड़े भाई और भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल जयराम, उसके बेटे रविशंकर और बहू हीराबाई को नागौद अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सुबह 5 बजे घायल जयराम ने दम तोड़ दिया।
तीन आरोपी गिरफ्तार
मारपीट में घायल वृद्ध की मौत की जानकारी लगते ही सिंहपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पंचनामा व पीएम कार्रवाई के उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस ने मृतक के घायल बेटे व बहू के बयान दर्ज किए। सिंहपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का प्रकरण दर्ज त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लालमन कुशवाहा, मोहन कुशवाहा, रामकरण कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्रजकिशोर कुशवाहा फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश में संभावित अल्प वर्षा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जारी की विस्तृत कार्ययोजना। जानें फसल चयन, जल संरक्षण और किसानों के लिए सरकार की नई तैयारियों के बारे में।
मध्य प्रदेश में मानसून ने दी दस्तक, पूरे राज्य में तेज बारिश का दौर जारी। मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया। जानें बारिश से जुड़ी ताजा अपडेट और सुरक्षा निर्देश।
दतिया विधानसभा उपचुनाव 2026 का कार्यक्रम घोषित! जानें कब होगा मतदान, क्या है राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने का कारण और कैसे लागू हुई आचार संहिता।
मध्य प्रदेश सरकार ने BLO और बीएलओ सुपरवाइजरों का मानदेय दोगुना किया। जानें नई मानदेय राशि, प्रभावी तिथि और त्रैमासिक भुगतान की पूरी जानकारी।
राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द करने की मांग की। जानिए क्या है पूरा मामला।
केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच विंध्य क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चाएं तेज हैं। सतना सांसद गणेश सिंह और शहडोल सांसद हिमांद्री सिंह के नाम संभावित दावेदारों में प्रमुख बताए जा रहे हैं।
सतना जिले में हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, पढ़ाई और कारोबार प्रभावित हैं, जबकि लोगों ने स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
सतना में मानसून की पहली तेज बारिश ने स्मार्ट सिटी की तैयारियों की पोल खोल दी। कई कॉलोनियों, सड़कों और अंडरब्रिज में जलभराव हुआ, जबकि जिला अस्पताल और बस स्टैंड भी पानी से प्रभावित रहे।
सतना जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों के कई पद रिक्त हैं, जिससे 1500 दैनिक मरीजों की चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। दूसरी ओर संत मोतीराम स्वास्थ्य केंद्र नि:शुल्क उपचार देकर राहत पहुंचा रहा है।
मध्य प्रदेश में कैलाश विजयवर्गीय की कथित चिट्ठी ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। जानिए क्या है मामला, मुख्यमंत्री के खिलाफ नाराजगी की सच्चाई और इसके पीछे के राजनीतिक मायने।