सतना में दूध में पानी मिलाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। विशेषज्ञों ने संक्रमण, किडनी रोग और दूध की गुणवत्ता बिगड़ने की चेतावनी दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई के संकेत दिए।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
दूध में पानी मिलाना कितना आसान काम है लेकिन जिस तरह से मिलाया जा रहा है वह तरीका बीमार कर सकता है। रविवार को एक दूधवाला का वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद से चर्चा होने लगी। वायरल वीडियो में लाल रंग की शर्ट और उसके ऊपर भूरे रंग का हाफ जैकेट वाला व्यक्ति होटल के पास के टोटी से पानी भर रहा है इसके कुछ सेकेंड बाद नीचे रखे दूध के कंटेनर में वही पानी मिलाता दिख रहा है। 2 मिनट 33 सेकेंड के वायरल वीडियो में उस व्यक्ति ने दो बार ऐसा किया। दूसरी बार जब उसने पानी मिलाया तब वह उसी में हाथ धो रहा था। इस चिकित्सक कह रहे हैं कि संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसी तरह महामारी रोगों के जानकार कहते हैं कि किडनी तक में इफेक्ट डालता है। यही नहीं रसायन के जानकार दूध की प्रकृति बदलने की बात कहते हैं। इसलिए आप एक बार यह अवश्य जांच लें कि आपका दूध वाला पानी तो नहीं मिला रहा।
यह भी पढ़ें: इंदौर में दूषित पानी से 17वीं मौत... केंद्र-राज्य सरकार की टीम तैनात
और जब भागे दूधवाले
एक तरह जहां इस तरह के काम दूधवाले (मिल्कमैन) रोजाना करते हैं। वहीं पिछले दिनों ये भाग खडेÞ हुए थे। असल में बीते 13 दिसम्बर 2025 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी के दस्ते ने छापामार कार्रवाई की थी उस समय कई दूध वाले भाग खडेÞ हुए थे। जो बच गए थे उनके दूध के सैंपल लिए गए थे।
इनके जल मिश्रण स्थल
यह भी पढ़ें: दूषित पानी मौतों के बाद सतना नगर निगम ने पेयजल जांच सख्त की प्रक्रिया
ग्राहकों के साथ यह ठगी है। आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है इस पर शीघ्र कार्रवाई शुरू करेंगे। बीच-बीच में ऐसी कार्रवाईयां की जाती रही हैं।
शीतल सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
दूध में पानी मिलाना गलत है। इससे कई संक्रामक बीमारी होने का खतरा बना रहता है। किडनी संबंधित बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। इसके लिए आयोडीन टेंचर टेस्ट होता है उससे पता चल जाता है कि दूध में पानी है या नहीं।
डॉ. प्रदीप गौतम, इपिडिमियोलॉजिस्ट
दूध में पानी मिलाने से उसके पीएच मान, फैट और प्रोटीन में परिवर्तन आ जाता है। लेकिन एकदम ऐसा नहीं कहा जा सकता कि पानी मिलाने से दूध खराब हो गया या पीने लायक नहीं है।
डॉ. रामानुज पाठक, उमाशि, रसायन व्यंकट वन


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रक्षाबंधन पर भोपाल और रीवा के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी। पश्चिम मध्य रेलवे ने 25 से 31 अगस्त तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। साथ ही, रीवा-रानी कमलापति वंदे भारत एक्सप्रेस में 16 कोच लगाए गए हैं। जानिए ट्रेनों का पूरा शेड्यूल, रूट और समय।
भोपाल के बोट क्लब पर राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप का समापन हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सभी 230 विधानसभाओं में स्टेडियम बनाने और खेल बजट बढ़ाने की बात कही।
स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित एक गरिमामय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक तथा सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक से अलंकृत कर सम्मानित किया।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की पोरसा तहसील के नगरा घाट पर आज यानी रविवार की सुबह चीख-पुकार और दहशत के माहौल के साथ शुरू हुई। चंबल नदी के उफान और तेज बहाव के बीच 150 से अधिक यात्रियों और 50 मोटरसाइकिलों को ले जा रहा एक स्टीमर अचानक बीच नदी में बंद हो गया।
मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर लगाई गई अस्थायी रोक के बाद सरकार ने वितरण शुरू करने की समय-सीमा तय कर दी है। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के अनुसार भारत सरकार के आईएफएमएस पोर्टल पर दर्ज उर्वरक स्टॉक और प्रदेश के खाद विक्रेताओं के वास्तविक भौतिक स्टॉक का मिलान आज रविवार को शाम तक पूरा कर लिया जाएगा।
माधव नेशनल पार्क में स्वतंत्रता दिवस के दिन एक और खुशखबरी आई है। पन्ना से लाई गई मादा बाघिन एमटी-4 ने शावकों को जन्म दिया है, जिसकी एक शावक के साथ पहली तस्वीर सामने आई है। इस नए मेहमान के आगमन के साथ ही रिजर्व में बाघों का कुनबा बढ़कर अब 9 हो गया है।
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 34 करोड़ के धान परिवहन घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पूरे राज्य में व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। फर्जी वाहनों से धान ढुलाई के मामले में सभी जिलों के कलेक्टरों और EOW से रिपोर्ट तलब की गई है।
भोपाल के कोलार रोड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में 'कर्मश्री' संस्था द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री मोदी के विजन और वर्ष 2027 को 'युवा वर्ष' के रूप में मनाने की घोषणा से जुड़ी पूरी विस्तृत रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 'हर घर तिरंगा' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला पारंपरिक एट होम समारोह इस बार मध्यप्रदेश की समृद्ध और विविधतापूर्ण जनजातीय संस्कृति के रंगों से सराबोर रहेगा।