सतना रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो चालकों की अव्यवस्था से भीषण जाम लग गया। एम्बुलेंस तक फंसी रही। नो-पार्किंग, प्री-पेड बूथ और पुलिस तैनाती की कमी से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
फोटो देख कर आप सोच रहे होंगे कि यह रेलवे स्टेशन की पार्किंग की तस्वीर होगी तो आप बिल्कुल गलत हैं, यह तस्वीर पार्किंग की नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन में सोमवार को लगे जाम की है जिसने लगभग पौन घंटे तक आवागमन पूरी तरह से रोक दिया। हालात तो ये रहे कि इस जाम में एक एम्बुलेस भी बड़ी देर तक फंसी रही। विंध्य के प्रवेश द्वार कहे जाने वाले सतना स्टेशन का जाम यात्रियों की राह दुश्वार कर रहा है। रेलवे के जिम्मेदार अधिकारी हैं कि इस ओर ध्यान नहीं देते। सोमवार को स्टेशन के पूर्वी दिशा की तरफ ऑटो चालकों की मनमानी से लंबा जाम लग गया था। काफी देर तक यात्री तो परेशान हुए ही, राहगीर भी इसमें फस गए। इतना ही नहीं एक गंभीर मरीज को जिला अस्पताल लेकर जा रही एम्बुलेंस भी जाम में फसी रही। स्टेशन के बाहर ऑटो-रिक्शा की मनमानी एवं नो-पर्किंग जोन में वाहनों के खड़ा होने से आए दिन जाम की स्थिति बनती है। ऑटो-रिक्शा के खिलाफ कभी-कभार कार्रवाई की जाती है लेकिन उसके बाद फिर स्थिति अराजक हो जाती है। सबसे ज्याद ऑटो चालकों की मनमानी सबसे ज्याद इंटरसिटी, शटल, आंनद विहार एवं रेवांचल एक्सप्रेस के समय देखने को मिलती है।
यह भी पढ़ें: सतना शहर में गंदे पानी की सप्लाई पर कांग्रेस का कड़ा विरोध प्रदर्शन चेतावनी
जिला अस्पताल में भी जाम में फंसी एम्बुलेंस
स्टेशन के झाम से छूटते ही एम्बुलेंस जिला अस्पताल के जाम में फंस गई। जिला अस्पताल के गेट से मुख्य द्वार तक पहुंचने में एम्बुलेंस को आधा घंटा लग गया। आधे घंटे तक एम्बुलेंस मरीज को लिए हुए रेंगती नजर आई। यह कोई नई स्थिति नहीं है। रोजाना निरीक्षण में पहुंचे अधिकारियों द्वारा अवैध पार्किंग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन पार्किंग कर्मी केवल अवैध वसूली करने में लगे रहते हैं। जिला अस्पताल में एम्बुलेंस खड़े करने की जगह ही नहीं है। जिला अस्पताल के गेट के सामने एम्बुलेंस की जगह यहां के चिकित्सकों की चार पहिया गाड़ियां खड़ी नजर आती हैं। मजबूरन एम्बुलेंस में बैठे मरीज के परिजनों को गाड़ी निकालने एवं खड़ी करने की व्यवस्था तक करनी पड़ती है।

कब सुधरेंगे ये हालात
यह भी पढ़ें: सीएम हेल्पलाइन लापरवाही पर कलेक्टर ने तीन तहसीलदार सहित बीस अधिकारियों को नोटिस जारी
इस तरह यात्री होते हैं परेशान
जाम के कारण यात्रियों को फाउंटन के पास आवागमन परेशानी भरा रहता है। वहीं सेकेंड इंड्री गेट के बाद भी ऑटो चालकों की मनमानी से मुसाफिर परेशान रहते हैं। स्टेशन के बाहर धमाचौकड़ी मचाने वाले ऑटो-रिक्शा चालकों के खिलाफ कारवाई तभी की जाती है जब कोई रेलवे अधिकारी स्टेशन के निरीक्षण के लिए आते हैं।
माघ मेला में नहीं बनी गुमटी
उल्लेखनीय है कि माघ मेला शुरू हो गया है लेकिन अभी स्टेशन के बाहर पार्किंग स्थल में रेल पुलिस की तैनाती नहीं की गई। जबकि माघ मेला में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं व यात्रियों के स्टेशन से आवागमन की उम्मीद रेलवे ने लगाई है। बताया गया कि महाकुंभ के दौरान पार्किंग स्थल में एक आरपीएफ एवं जीआरपी के लिए एक गुमटी बनाई गई थी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।