सतना जिले में 17 वर्षीय प्रशांत सेन ने सौतेली मां और बहन की शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पीड़ित के ननिहाल पक्ष ने प्रदर्शन कर न्याय की मांग की थी। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की कमाई भी छीन ली जाती थी।

हाईलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
17 वर्षीय नाबालिग लड़के ने सौतेली मां और बहन की प्रताड़ना से तंग आकर फाँसी लगाकर खुदकुशी की थी। जांच के उपरांत पुलिस ने मृतक की सौतेली मां और बहन को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में केन्द्रीय जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पिछले दिनों सिविल लाइन थानान्तर्गत करही रोड तलैया के पास उत्तरी पतेरी निवासी प्रशांत सेन पिता सुरेश सेन 17 वर्ष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। प्रशांत की मौत से आक्रोशित ननिहाल पक्ष के द्वारा प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम करने का प्रयास किया गया था। ननिहाल पक्ष ने आरोप लगाया था कि प्रशांत की मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी की। सौतेली मां और बहन के द्वारा प्रशांत को प्रताड़ित किया जाता था। इन्हीं दोनों की वजह से प्रशांत ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई। पुलिस के द्वारा मृतक के घर के आसपास के लोगों से जानकारी एकत्र की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक मजदूरी कर जो रुपए कमाता वह उसकी सौतेली मां और बहन के द्वारा छीन लिया जाता। दोनों के द्वारा उसे रोजाना शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। प्रताड़ना से तंग आकर उसने फाँसी लगा ली। जांच के उपरांत धारा 107, 3(5)बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मंगलवार को मृतक की सौतेली मां गुडडी सेन पति सुरेश कुमार सेन और सौतेली बहन स्नेहा सेन को गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सिविल लाइन योगेन्द्र सिंह परिहार, एएसआई रोहिणी प्रसाद वर्मा, प्रधान आरक्षक तीरथ प्रसाद, महिला आरक्षक ललिता सिंह, अलका पांडेय शामिल रहीं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।