सतना जिले के कैथा गांव में मिली नग्न लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक पंकज सिंगरौल की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण — एक साल पुरानी दुश्मनी और पिता की मौत का बदला। पढ़ें पूरी रिपोर्ट…

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
एक साथ बैठकर शराब पी, शराब पीने के बाद पिता की मौत का बदला लेने मारपीट करते हुए बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी। बदन से कपड़े उतार कर लाश को बाइक में लादकर नदी ले गए। लोगों की मौजूदगी की वजह से लाश लेकर लौट आए फिर खेत में लाश को फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्याकांड को सुलझाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अगले दिन हुई थी पहचान
31 जुलाई को सिटी कोतवाली अन्तर्गत कैथा गांव में युवक की लाश पानी से भरे खेत में उतराती पाई गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को खेत से बाहर निकाला गया। मृतक की शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। मृतक की पहचान के लिए जिले भर के थानों से सम्पर्क किया गया, तस्वीर सोशल मीडिया में प्रसारित की गई। अगले दिन मृतक की पहचान पंकज सिंगरौल पिता रामनरेश सिंगरौल 22 वर्ष निवासी मतरी -पतौरा थाना उचेहरा के रूप में हुई। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
एक साथ बैठकर पी शराब
सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जांच के दौरान तथ्य सामने आए कि मृतक ने गांव में कुछ युवकों के साथ बैठकर शराब पी थी। इसके बाद ही वह लापता हुआ और फिर उसकी नग्न अवस्था में लाश मिली। संदेह के आधार पर मृतक के साथ बैठकर शराब पीने वाले युवकों को राउंडअप किया गया और उनसे अलग-अलग पूछताछ शुरू की गई। पुलिस की पूछताछ और साइबर सेल के इनपुट के आगे आरोपी टूट गया और उन्होंने पंकज की हत्या कर लाश को खेत में फेंकने का जुर्म स्वीकार कर लिया।
बेल्ट से घोंटा गला
आरोपी बृजेन्द्र कोरी पिता स्व. सुंदरलाल, जीतेन्द्र सिंगरौल पिता रामलखन, रावेन्द्र कोरी पिता स्व. सुखलाल तीनों निवासी मतरी पतौरा, चन्द्रपाल सिंगरौल उर्फ मझिला निवासी देवार और राहुल सिंह भुमिहार पिता ओम प्रकाश निवासी नेकमपुर देउरिया जिला मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी बृजेन्द्र ने बताया कि वह पंंकज के साथ पहले सूरत में काम करता था जहां नशे की हालत में पंकज ने कहा था कि उसके पिता की हत्या मैने की है। पिछले दिनों पंकज ने चचेरे भाई अनीश के साथ मारपीट की, धमकाया कि जब तुम्हारे पिता की हत्या कर दी तो कुछ नहीं कर पाए तो अब क्या कर लोगे, तभी पंकज की हत्या की योजना बनाई। प्लान के अनुसार शराब पीने के लिए पंकज को बुलाया गया। नशा चढने पर मारपीट कर पंकज का गला बेल्ट से घोंट दिया।
एक साल पहले हुई थी आरोपी के पिता की मौत
मुख्य आरोपी बृजेन्द्र के पिता सुखलाल का विवाद गांव में कुछ लोगों से चल रहा था। तकरीबन एक साल पहले खेत में काम करते समय कुछ लोग सुखलाल को उठा ले गए और उसके साथ जमकर मारपीट की। सुखलाल कुछ दिन घर पर रहा, तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती हुआ। उचेहरा पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया गया। इलाज के दौरान सुखलाल की मौत हो गई। मौत की वजह पीएम रिपोर्ट में बीमारी बताई गई। सुखलाल के परिजन मान रहे थे कि बीमारी से मौत हुई है लेकिन पंकज के द्वारा बार-बार हत्या किए जाने की बात कहे जाने पर उस पर संदेह गहराया। लिहाजा पिता की मौत का बदला लेने बृजेन्द्र ने प्लान बनाया। हत्याकांड को सुलझाने में टीआई कोतवाली रावेन्द्र द्विवेदी,एसआई सुभाषचन्द्र वर्मा, एएसआई हेमराज सिंह, श्रवण कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक कमलाकर सिंह, वाजिद खान, सत्येन्द्र सिंह, आरक्षक अजीत सिंह के अलावा साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह सेंगर, एएसआई दीपेश पटेल ने अहम भूमिका निभाई।
बाइक से ले गए शव, नदी में फेंके कपड़े
पंकज की हत्या करने के बाद लाश को बाइक में लादकर अमरपाटन रोड में टमस नदी में फेंकने गए, यहां पर ग्रामीणों की मौजूदगी देख आरोपी लाश लेकर लौट आए और रास्ते में कैथा गांव में सड़क से अंदर पानी से भरे खेत के पास पहुंचे। मृतक पंकज के शरीर से सारे कपड़े उतार कर शव को खेत में फें क दिया। मृतक पंकज के कपड़े और जूते को आरोपियों ने नदी में फेंक दिया। नग्न लाश फेंकने के पीछे आरोपियों की मंशा यह थी कि अगर लाश पुलिस बरामद करती है तो पुलिस को यह प्रतीत हो कि अवैध संबंधों के कारण हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर नदी में फेंके गए मृतक के पकड़े, वारदात में प्रयुक्त दो बाइक जब्त की गई है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।