सतना में धान की बोरियों से 46 किलो गांजा बरामद, कीमत 9 लाख से अधिक। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के रिश्तेदारों पर आरोप, पुलिस जांच में राजनीतिक संरक्षण के संकेत।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाई जा रही आईजी रीवा की मुहिम के तहत रविवार -सोमवार की दरम्यानी रात रामपुर बाघेलान पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर की गई छापामारी में धान की बोरियोें के बीच से 46 किलो 134 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
बरामद किए गए गांजे की कीमत 9 लाख 22 हजार 680 रुपए आंकी गई है। इस पूरे मामले में सबसे बड़ी बात यह है कि जो दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं उनमें एक नगरीय विकास एवं आवास विभाग की राज्यमंत्री एवं रैगांव की विधायक प्रतिमा बागरी का छोटा भाई है।
इस मामले में राज्यमंत्री के बहनोई को पुलिस ने आरोपी बनाया है। गौरतलब है कि राज्यमंत्री के बहनोई को 5 दिन पहले 3 दिसम्बर को बांदा जिले के नरैनी पुलिस ने गांजे की तस्करी में गिरफ्तार किया था।
अनिल ने पंकज को बेंचा था गांजा
इस संबंध में एडिशनल एसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रामपुर बाघेलान पुलिस ने दबिश देकर मरौहा निवासी पंकज सिंह बघेल पिता सत्येन्द्र सिंह बघेल के मकान के सामने बने टीनशेड के नीचे रखी धान की बोरियों के बीच 4 बोरियों में गांजा बरामद किया। चारों बोरियों में 12-12 पैकेट गांजे के बरामद किए गए। जिनका कुल वजन 46 किलो 134 ग्राम था। जिसकी कुल कीमत 9 लाख 22 हजार 680 रुपए अांकी गई है। श्री कुर्वे के मुताबिक जब आरोपी पंकज से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे यह गांजा अनिल बागरी और शैलेन्द्र सिंह दे गए हैं। पंकज की निशानदेही पर वह गाड़ी एमएच 49बीबी 9699 भी जब्त कर ली गई जिससे गांजे की सप्लाई की गई थी।
बंद करा दिए गए थे पुलिस कर्मियों के फोन
पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो गांजा तस्करी में प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री के भाई की संलिप्तता के संदेह के चलते वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पूरे मूवमेंट में लगे पुलिस कर्मियों के फोन बंद करा दिए थे।
कहां से आ रहा गांजा
गांजा तस्करी में हाई प्रोफाइल राजनीतिक लोगों के लगातार सामने आ रहे नामों को देखते हुए पुलिस इस मामले की तह तक जाने में जुटी हुई है। पुलिस यह जानने में लगी है कि आरोपियों को गांजे की सप्लाई कौन कर रहा है? उन तक कहां से गांजा पहुंच रहा है?
राजनीति संरक्षण में चल रहा नशे का करोबार
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में गांजा तस्करी के आरोप में शैलेन्द्र सिंह उर्फ सिम्मू की गिरफ्तारी के बाद मामला राजनीतिक रूप से गरमाने लगा है। रैगांव सीट से पूर्व विधायक कल्पना वर्मा ने प्रदेश की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी पर आरोप लगाया है कि वे अपने रिश्तेदारों को संरक्षण दे रही हैं, जिससे अवैध कारोबार बढ़ रहा है। कल्पना वर्मा ने बताया कि बांदा पुलिस ने जिस शैलेन्द्र सिंह को पकड़ा है, वह पहले सतना में नशीली कफ सिरप के साथ भी पकड़ा जा चुका है,लेकिन दबाव के कारण पुलिस उस पर कार्रवाई नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को राजनीतिक संरक्षण मिलने से नेटवर्क लगातार सक्रिय है।
पहले भी हो चुकी गिरफ्तारी
पूर्व विधायक के अनुसार शैलेन्द्र सिंह को सिंहपुर थाना क्षेत्र में भी नशीली दवाओं के मामले में पकड़ा गया था, फिर भी उसके अवैध कार्य नहीं रुके। कल्पना वर्मा ने पूरे नेटवर्क की जांच कर बड़े लोगों की भूमिका सामने लाने और कार्रवाई करने की मांग की है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।