सतना में सिक्कों का संकट गहराया। दुकानदारों के बाद अब पुलिस ने भी 10-10 रुपए के सिक्के लेकर जुर्माना स्वीकार करने से इंकार कर दिया। जबकि रिजर्व बैंक और सरकार ने सिक्कों के चलन पर रोक नहीं लगाई है। जनता परेशान, प्रशासन मौन।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
शहर में इन दिनों छोटे नोट और सिक्के को लेकर अजीबोगरीब स्थिति बनी हुई है। सतना में दुकानदारों ने चिल्लर लेना पहले ही बंद कर दिया था अब सरकारी संस्थाएं भी रिजर्व बैंक द्वारा चलाई जा रही मुद्राएं स्वीकार करने से इंकार कर रही हैं। पुलिस महकमे द्वारा चालानी कार्रवाई के दौरान लगाई गई जुर्माना राशि को चिल्लर की शक्ल में लेने से इंकार कर दिया। हेलेमेट के लिए की गई कार्रवाई में बंधे नोट न दे पाने के कारण बाइक को अब थाने में खड़ा करा लिया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकुरिया टोला निवासी अनिल कचेर उर्फ आयुष अपनी बाइक क्रमांक एमपी 19 जेडसी 7659 से कोठी रोड में अपने मामा से मिलने जा रहा था। उसी दौरान सिविल लाइन में लगी वाहन चेकिंग के दौरान आयुष को रोका गया और हेलमेट न होने पर जुर्माना लगाया गया। इसी दौरान तैनात पुलिसकर्मी ने उसे 300 रूपए जुर्माना अदा करने के लिए कहा जिसे चुकाने के लिए आयुष ने अपने पास मौजूद 10 रूपए के 30 सिक्के निकाले लेकिन पुलिसकर्मियों ने यह कहकर सिक्के लेने से इंकार कर दिए कि वे चिल्लर स्वीकार नहीं करेंगे। सवाल यह है कि जब रिजर्व बैंक व भारत सरकार ने इन सिक्कों का चलन शुरू किया है तो कोई चिल्लर लेने देने में आनाकानी कैसे कर सकता है?
आसपास के जिलों में धड़ल्ले से चल रहे सिक्के
बेशक सरकार ने 1, 2, 5व 10 के सिक्के बंद न किए हों लेकिन सतना में सिक्के लेने से परहेज किया जाता है। 5 व 10 के सिक्के तो कारोबारी स्वीकार भी कर लेते हैं लेकिन 1 व 2 रूपए के सिक्के सतना में चलन से ही बाहर कर दिए गए हैं , जबकि बड़े व्यापारी तो 5 व 10 के सिक्के लेने से भी इंकार कर देते हैं। इससे उपभोक्ताओं को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। या तो उन्हें राउंड फिगर में खरीदी के लिए बाध्य होना पड़ता है या फिर चिल्लर पैसे छोड़ने पड़ते हैं। विडंबना की बात है जबलपुर, कटनी, विदिशा, भोपाल, इंदौर जैसे प्रदेश के अन्य शहरों में हर प्रकार के वे सिक्के जिन्हें सरकार चला रही है, उनका उपयोग हो रहा है , मगर सतना में चिल्लरों के उपयोग को लेकर न प्रशासनिक संजीदगी दिखाई जा रही है और न ही भारतीय मुद्रा के हो रहे खुले अपमान पर प्रशासन कोई कदम उठाने को तैयार है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
आपरेशन सिंदूर में अपनी अचूक सटीकता और मारक क्षमता का लोहा मनवाने वाली स्वदेशी 155 एमएम धनुष तोप अब और अधिक घातक रूप में सामने आने वाली है। जबलपुर स्थित गन कैरिज फैक्ट्री धनुष तोप के नए और अत्याधुनिक 52 कैलिबर वर्जन पर तेजी से काम कर रही है।
मध्यप्रदेश में पुलिस महकमे में आधी रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य में 10 आईपीएस और राज्य पुलिस सेवा के 127 डीएसपी स्तर के अफसरों सहित कुल 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में 2023 बैच के 4 और 2024 बैच के 6 आईपीएस शामिल हैं।
भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र स्थित इंद्रपुरी के Pink Vibes Spa में पुलिस ने छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। 4 आरोपी गिरफ्तार, 8,800 कैश और आपत्तिजनक सामग्री जब्त।
मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग के 32वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की मुख्य जिम्मेदारी है।
भोपाल में प्रादेशिक सिंधी सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंधी समाज के संघर्ष, संस्कृति संरक्षण और शिक्षा पाठ्यक्रम में महापुरुषों को शामिल करने पर अपने विचार रखे।
नवरात्रि से पहले भोपाल में हिंदू उत्सव समिति ने गरबा आयोजकों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पंडालों में मां दुर्गा की स्थापना, वराह पूजन और पंचगव्य के बाद ही मिलेगा प्रवेश।
इंदौर में 17 से 19 सितंबर तक राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का आयोजन। जानिए मैदान की अनुमति, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और एनयूएसआई की तैयारियों से जुड़ी पूरी जानकारी।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में नवरात्रि की शुरुआत से ठीक पहले शहर में गरबा आयोजनों के स्वरूप को लेकर चर्चाए तेज हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाव मंच ने गरबा आयोजकों के सामने कुछ नई मांगें रखी हैं। संगठन ने स्पष्ट किया है कि गरबा केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि मां दुर्गा की भक्ति का पर्व है।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ (जस्टिस विवेक जैन की बेंच) ने अदालत के पुराने आदेश के अनुपालन से जुड़े अवमानना केस में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों विवेक पोरवाल और संदीप जीआर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के आरोपी 30 हजार के इनामी शिवांजय राजपूत (21 वर्ष) को पुलिस ने रविवार तड़के बहरोल थाना क्षेत्र के कठुआ नाला के पास जंगल में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।