सतना जिले में विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म की दो गंभीर घटनाएं सामने आईं। एक युवती गर्भवती हो गई, जबकि दूसरी नाबालिग के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। दोनों मामलों में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सतना, स्टार समाचार वेब
एक वर्ष पहले परिचय हुआ, युवक ने शादी- शुदा होते हुए स्वयं को कुंवरा बता कर युवती से परिचय बढ़ाया। विवाह का भरोसा देकर दैहिक संबंध बनाए, साल भर युवती का दैहिक शोषण किया जिससे वह गर्भवती हो गई। युवती ने जब विवाह के लिए कहा तो युवक ने इंकार कर दिया। दुष्कर्म पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के महज 6 घंटे के अंदर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। इस संबंध में कोठी टीआई गिरजा शंकर वाजपेयी ने बताया कि बुधवार को थानान्तर्गत रहने वाली युवती ने थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि एक वर्ष पहले योगेश उसके गांव लकड़ी उतारने आया था तभी उससे पहचान हुई, बाद में योगेश से फोन में बात होने लगी। जनवरी माह में योगेश ने मिलने के बहाने आम के बगीचे के पास बुलाया, शादी का भरोसा देकर दैहिक संबंध बनाए, इसके बाद योगेश ने कई बार दुराचार कर चुका है। इस बीच पता चला कि योगेश शादी - शुदा है और एक बच्चे का पिता है। यह जानकारी लगने पर युवती ने योगेश से सम्पर्क किया तो उसने अपने विवाहित होने की बात कबूलते हुए उल्टा युवती को धमकाया। युवती ने बताया कि पिछले दिनों उसकी तबियत बिगड़ी तब वह जिला अस्पताल परीक्षण कराने पहुंची। जहां चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत महिला चिकित्सक ने बताया कि वह चार माह के गर्भ से है। दुष्कर्म पीड़िता को जब गर्भवती होने की जानकारी लगी तब वह परिवार के सदस्यों के साथ पुलिस के पास पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी योगेश पटेल उर्फ लाला उर्फ अंकेश पटेल निवासी बरहना थाना कोठी को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में एसआई सत्यकीर्ति सिंह थाना नागौद के अलावा थाना कोठी से एएसआई राज बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद तिवारी, आरक्षक कुलदीप सिंह, रामगणेश पटेल, संजय यादव, संतोष धुर्वे, महिला आरक्षक प्रतिमा सिंह, सैनिक पुष्पेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश मिश्रा शामिल रहे।
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी धराया
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोटर थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि नाबालिग ने थाना आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी का भरोसा देकर रोहित ने उसके साथी दुष्कर्म किया और शादी करने की बात करने पर धमकी देता है। पीड़िता की शिकायत पर धारा 332ए, 64, 64(2)(एन), 351(2) बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत प्र्रकरण दर्ज कर गुरुवार को आरोपी रोहित सिंह पिता राजेन्द्र सिंह निवासी अबेर थाना कोटर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।