सतना के वार्ड क्रमांक 8 सिद्धार्थ नगर स्थित सरकारी उचित मूल्य की दुकान में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी सामने आई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनसे तीन माह के राशन पर अंगूठा लगवाया गया लेकिन दिया मात्र दो माह का। हंगामे के बाद एसडीएम और खाद्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और दुकान सील कर पंचनामा तैयार किया। विस्तृत जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी के चलते बुधवार को एक राशन दुकान को सील कर दिया गया है। राशन दुकान से जुड़े उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया था कि दुकान संचालक द्वारा उनसे तीन माह के राशन वितरण के नाम पर अंगूठा लगवा लिया गया है, जबकि उन्हें राशन मात्र दो माह का ही दिया गया है। दुकान के सामने उपभोक्ताओं के हंगामे व शिकायत को देखते हुए एसडीएम राहुल सिलाड़िया, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी सम्यक जैन एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी बृजेश पांडेय मौके पर पहुंचे।
दर्ज किए बयान बनाया पंचनामा
बताया जाता है कि शहर के वार्ड क्र. 8 सिद्धार्थ नगर में स्थित शा. उचित मूल्य की दुकान सह. उपभोक्ता भंडार मर्या. में उपभोक्ताओं के साथ राशन वितरण में ठगी की शिकायत पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं के बयान दर्ज कर पंचनामा तैयार किया। बताया जाता है कि अवकाश के चलते राशन दुकान बंद होने के कारण आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी है। शुक्रवार को उपभोक्ताओं के आरोपों की विस्तृत जांच के बाद राशन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं का आरोप था कि उनसे तीन माह के राशन वितरण पर अंगूठे लगवाए गए हैं जबकि राशन सिर्फ दो माह का ही दिया गया है।
शहर के यह हालात तो गांव में क्या होगा?
जिला प्रशासन के नाक के नीचे शहर में ही खाद्यान्न वितरण में इस तरह की गड़बड़ी सामने आने के बाद यह चर्चा एक बार फिर से गर्म हो गई है कि जब शहर के बीचोंबीच संचालित राशन दुकानों में खाद्यान्न वितरण में इस तरह की गड़बड़ी चल रही है तो गांवों और दूरस्थ स्थानों में संचालित राशन दुकानों में क्या हालात होंगे? यह स्वयं ही समझा जा सकता है।
खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी के आरोपों की शिकायत मिलने पर मौके पर जांच की गई, राशन दुकान बंद होने के कारण आगे की कार्रवाई गुरुवार को की जाएगी। फिलहाल दुकान सील कर दी गई है। उपभोक्ताओं का आरोप था कि उनसे तीन माह के राशन में अंगूठा लगवा लिया गया है जबकि राशन सिर्फ दो माह का दिया गया है।
सम्यक जैन, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।