सतना जिले के देवलहा गांव में युवक की हत्या का खुलासा हुआ है। आरोपी साढ़ू भाई ने अपनी पत्नी पर गलत नजर और उधारी के पैसों के विवाद के कारण साजिश रचकर हत्या कर दी। आरोपी ने अपने बहनोई और एक अन्य साथी की मदद से वारदात को अंजाम दिया। फरारी के दौरान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने से पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी को पकड़ा। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
देवलहा गांव में युवक की हत्या उसके साढ़ू भाई ने अपने बहनोई व एक अन्य के साथ मिलकर की थी। आरोपी साढ़ू भाई को शक था कि उसकी पत्नी पर मृतक गलत निगाह रखता है। झगड़े की एक और वजह उधारी की रकम भी थी। मझगवां पुलिस ने हत्या काण्ड की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
यह है घटनाक्रम
इस संबंध में महिला थाना अंतर्गत देवलहा निवासी पूनम मवासी ने मझगवां थाना में शिकायत दर्ज कराते बताया कि 9 सितंबर की रात 7 बजे पति गुड्डा मवासी, बेटे शिवम मवासी के साथ घर पर थी। इसी दौरान छोटी बहन रामनरेश मवासी निवासी हरदी अपने दो साथियों के साथ आया और बेटे शिवम से पति के बारे में पूछा। बेटे के जरिए पति को मिलने के लिए बुलाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति गुड्डा साढ़ू भाई रामनरेश को बुलाने पर घर से निकला। छोटी बहन का पति रामनरेश गुड्डा को अपने साथ बातचीत करते हुए भटिया तरफ ले गया जहां पर रामनरेश उसके साथियों ने चाकू मारकर पति गुड्डा की हत्या कर दी।
एक दिन पहले साथी के साथ पकड़ा गया था बहनोई
देवलहा हत्याकांड की जांच में जुटी पुलिस ने गुरुवार को पिण्ड्रा बांध तालाब की मेड़ के पास घेराबंदी कर बाइक से जा रहे आरोपी कंश कुमार मवासी पिता भाईलाल और शिवशंकर मवासी दोनों निवासी मड़ुलिहाई थाना बरौंधा को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी कंश कुमार मुख्य आरोपी रामनरेश का सगा बहनोई है। पूछताछ में कंश ने पुलिस को बताया कि गुड्डे के हत्या की साजिश उसके साले रामनरेश ने रची थी। उसी के कहने पर अपने साथी शिवशंकर के साथ गुड्डा की हत्या करने उसके गांव देवलहा गया था।
दूसरे मोबाइल नंबर से चला रहा था फेसबुक इंस्ट्राग्राम
मझगवां टीआई आदित्य नारायण धुर्वे ने बताया कि साइबर सेल में इनपुट के आधार पर शुक्रवार को आरोपी रामनरेश मवासी पिता रामऔतार मवासी 27 वर्ष निवासी हरदी कोठार थाना मझगवां को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी रामनरेश ने बताया कि मृतक गुड्डा उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखता छा। संदेह है कि दोनों के बीच अनैतिक रिश्ते थे। गुड्डा ने उधार में पैसे लिए थे। उधारी के पैसे मांगने पर वह धमकाया करता था। उधर पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुख्य आरोपी रामनरेश के अनैतिक रिश्ते अपनी सगी छोटी साली से है। इस रिश्ते का गुड्डा के द्वारा विरोध किया जाता था। मझगवां पुलिस ने बताया कि फरारी के दौरान आरोपी रामनरेश अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया था और दूसरे मोबाइल नंबर से सोशल मीडिया साइट फेसबुक और इंस्ट्राग्राम पर सक्रिय था। सोशल मीडिया में लगातार एक्टिव रहे फरार आरोपी की लोकेशन पुलिस ने साइबर सेल के जरिए ट्रैस कर ली। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।