सतना रेलवे स्टेशन के पूर्वी दिशा की पार्किंग में ठेका समाप्त होने के बाद अव्यवस्था फैली। वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर आरपीएफ व जीआरपी के जवान अब सिविल वर्दी में तैनात रहेंगे। संदिग्धों पर रहेगी नजर।

सतना, स्टार समाचार वेब
सतना जंक्शन के पूर्वी दिशा की तरफ का पार्किंग ठेका सरेंडर होने के एक पखवाड़े से अधिक का समय बीतने के बाद भी रेलवे नया ठेका लागू नहीं कर पाया। वहीं आए दिन चोरी हो रहे वाहनों की सुरक्षा के लिए अब आरपीएफ एवं जीआरपी ने गस्त बढ़ाते हुए अपने-अपने जवानों को सिविल वर्दी में तैनात करने की योजना बनाई है। बताया गया कि रेल पुलिस के जवान पार्किं ग स्थल में सिविल ड्रेस में मौजूद रहेंगे और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखेंगे। उल्लेखनीय है कि सतना स्टेशन के पूर्वी दिशा की तरफ पार्किंग संविदाकारक सुशील पांडेय ने लगातार हो रहे घाटा और लाइसेंस फीस बढ़ाने के चलते पार्किंग ठेका सरेंडर कर दिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 22 जून की रात 11.55 से स्टेशन के ईस्ट साइड पार्किंग स्टैंण्ड का ठेका समाप्त कर दिया गया है। यात्रियों को पार्किंग स्थल में वाहन स्वयं की जिम्मेदारी पर खड़ा करना पड़ रहा है।
4 वाहन चोरी, 2 बरामद
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार सतना स्टेशन के पूर्वी दिशा की तरफ से पार्किंग ठेका निरस्त होने के बाद अब 4 दो पहिया वाहन चोरी हुए थे, जिसमें से दो चोरी के वाहन बरामद कर लिए गए हैं। बताया गया कि पार्किंग ठेका खत्म होने के बाद वाहनों की सुरक्षा भगवान भरोसे हो गई है।
पार्किंग ठेका खत्म होने के बाद इस तरह है अव्यवस्था
पार्किंग ठेका खत्म होने के बाद वाहनों के चोरी के मामले सामने आ रहे है। वाहन चोरों पर नजर रखने के लिए सिविल वर्दी में जवान तैनात किए जाएंगे। यात्रियों को अपना वाहन निर्धारित स्थल पर ही खड़ा करें। यहां-वहां अपना वाहन पार्क न करें।
राजेश राज, जीआरपी चौकी प्रभारी

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज इंदौर संभाग के बड़वानी जिले के सेंधवा स्थित गायत्री धाम में आयोजित कार्यक्रम में गायत्री परिवार के सदस्यों के साथ सहभागिता करते हुए योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जन्म लेना और जीवन यात्रा पूर्ण करना, सब ईश्वर की कृपा से निर्धारित समय का हिस्सा है।
मध्यप्रदेश के धार जिले में चलती कार में आग लगने से सागौर निवासी चार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक के गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा फोरलने पर हुआ, जहां कार के टायर में आग लगने के बाद वो पुलिया से नीचे गिर गई।
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। आग ने पास खड़ी कई बसों को चपेट में ले लिया। राहत व बचाव कार्य जारी, देखें पूरी खबर।
इंदौर के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित चार नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
शिवपुरी के करैरा में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा पंडाल में शॉट सर्किट से आग लग गई। कथा का समय बदलने के कारण पंडाल खाली था और बड़ा हादसा टल गया।
बीना रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग व नॉन-इंटरलाकिंग के चलते 26 और 27 अक्टूबर को बीना-रूठियाई मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। भोपाल, कोटा, कटनी व मुंगावली रूट की ट्रेनें भी प्रभावित।
मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में टेंडर और खरीदी गड़बड़ी के वायरल वीडियो पर ACS संजय दुबे ने दी सफाई। जानें कैसे AI और ई-नगरपालिका से पकड़ी गई करोड़ों की अनियमितता।
ग्वालियर के दारुल कुरआन मदरसे से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया। बच्चों ने लोहे की रॉड से पिटाई, भूखा रखने और बच्चियों पर जबरन हिजाब थोपने के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रशासन ने मदरसे को सील कर दिया है।
भोपाल मास्टर प्लान-2047 के प्रारूप पर कांग्रेस प्रवक्ता अभय दुबे ने आपत्ति दर्ज कराई है। कानूनी खामियों, पानी संकट, सार्वजनिक परिवहन और बजट की कमी को लेकर संशोधित ड्राफ्ट जारी करने की मांग की गई है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाजापुर में प्रेस वार्ता कर हिंदुत्व को सनातन धर्म से अलग बताया। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाते हुए मां राजराजेश्वरी मंदिर से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आगाज किया।