सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में छात्र की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से अवैध कट्टे और कारतूस बरामद हुए। घटना ने जिले में बढ़ती हथियार संस्कृति और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
कोलगवां थाना क्षेत्र के बिरला रोड पर 4 सितंबर को हुई गोलीबारी की घटना में शामिल चार आरोपियों को कोलगवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी कट्टे, जिंदा कारतूस और चले हुए खोखे भी बरामद किए हैं। गोली लगने से छात्र की मौत हो गई थी जबकि एक युवक बाल-बाल बच गया था। हत्याकांड में शामिल एक आरोपी फरार चल रहा है जिसकी तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है।
गोली चलाने से मना किया तो मार दी गोली
बिरला रोड एकलव्य नगर निवासी 21 वर्षीय सूर्या प्रताप सिंह ने थाना कोलगवां में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने दोस्त आदित्य के साथ बिरला रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास चाय पीकर बस स्टैंड जाने के लिए बाइक पर बैठा ही था कि तभी उसके पुराने साथी वेद प्रकाश मिश्रा उर्फ वेद उर्फ हर्ष, आयुष द्विवेदी उर्फ बेटू किंग, अर्पित तिवारी उर्फ अमन, सचिन पाल, मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल तथा सत्यम शुक्ला वहां आ धमके। वेद मिश्रा ने गाली-गलौच शुरू कर दी और कहा कि ‘ आजकल हमसे मतलब नहीं रखता।’ इसी दौरान आयुष द्विवेदी ने फरियादी का मोबाइल फोन छीन लिया। जब सूर्या प्रताप ने आयुष का कॉलर पकड़कर फोन लौटाने को कहा, तो सभी आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और पीठ व गर्दन में मारपीट की। इसी बीच, वेद मिश्रा ने जान से मारने की नीयत से कट्टे से सूर्या प्रताप पर गोली चला दी, जो सौभाग्य से उसे नहीं लगी क्योंकि वह झुक गया। जब सत्यम शुक्ला ने अपने साथियों को गोली चलाने से रोका, तो सचिन पाल ने उसी पर गोली चला दी, जिससे गोली सीधे उसके सीने में जा लगी। घायल सत्यम को आरोपी आॅटो में बैठाकर संतोषी माता मंदिर की ओर ले गए।घायल सत्यम शुक्ला को पहले बिरला अस्पताल और बाद में गंभीर स्थिति को देखते हुए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसकी स्थिति की जानकारी ली।
पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस ने कोलगवां थानांतर्गत हनुमान नगर नई बस्ती निवासी वेद प्रकाश मिश्रा उर्फ वेद उर्फ हर्ष पिता रविकांत मिश्रा, सिद्धार्थ नगर निवासी सचिन पाल पिता सौखीलाल पाल, करही हाल मुकाम एफ-53 बिरला कालोनी निवासी अर्पित तिवारी उर्फ अमन पिता भूपेन्द्र तिवारी तथा रीवा जिले के सेमरिया थानांतर्गत खारा गांव निवासी मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल को गिरफ्तार करते हुए आरोपियों से एक 12 बोर का देशी कट्टा, 315 बोर का देशी कट्टा , चले हुए खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस मामले में आयुष द्विवेदी उर्फ बेटू किंग की तलाश की जा रही है।
धरपकड़ के लिए एसपी ने बनाई पुलिस टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवेन्द्र सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक डीपी सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना कोलगवां प्रभारी निरीक्षक सुदीप सोनी के नेतृत्व में कई टीमें गठित की गईं। निरीक्षक सुदीप सोनी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आशुतोष त्यागी, उपनिरीक्षक विजय सिंह, अखिलेश्वर तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक उमेश पाण्डेय, प्रधान आरक्षक बृजेश सिंह, वाजिद खान, अरुण करोसिया समेत कोलगवां थाने के अन्य पुलिस बल की टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टास्क दिए गए। कुछ ही घंटों में चार मुख्य आरोपी पकड़ लिए गए और थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपराध कबूल किया।
...तो हर कमर में फंसा होगा कट्टा
बेशक सतना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर कोलगवा थाना क्षेत्रांतर्गत बढ़इया टोला में दिन दहाड़े गोली मारकर की गई एक छात्र की हत्या के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो , लेकिन इस घटना ने कई अनुत्तरित सवाल खड़े कर दिए हैं जो न केवल पुलिस अधिकारियों के बल्कि सामाजिक विज्ञानियों के लिए भी चिंता का विषय है। आज सतना की गलियों में कट्टा या पिस्टल लेकर घूमना युवाओं के लिए सामान्य बात हो गई है। एक समय था जब पुलिस गश्त और चौराहों पर नियमित चेकिंग के दौरान हथियारबंद संदिग्धों को पकड़ती थी, जिससे अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रहता था। लेकिन अब वह सतर्कता दिखाई नहीं देती। पुलिसिया उपस्थिति और दबदबे में आई यह गिरावट ही अपराधियों के हौसले बढ़ा रही है। यह विडंबना ही है कि पुलिस वर्षभर आर्म्स एक्ट के तहत दर्जनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार करती है, लेकिन शायद ही कोई ऐसा उदाहरण हो, जब हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ हो। क्या यह पुलिस की कार्यप्रणाली में कमी है या फिर अवैध हथियार कारोबारियों को बचाने की कोई मौन सहमति? यह एक गंभीर प्रश्न है, जिस पर सार्वजनिक विमर्श और जांच की आवश्यकता है। यह केवल पुलिसिंग का मसला नहीं है। यह हमारे समाज में बढ़ती हिंसा, दबंगई और युवाओं के बीच पनपती हथियार संस्कृति का भी प्रतिबिंब है। कट्टे की चमक अब युवा मन का आकर्षण बन चुकी है। ऐसे में यह सवाल भी जरूरी है कि क्या हमारा समाज युवाओं को सही दिशा दे पा रहा है?अगर अब भी पुलिस और प्रशासन ने कठोर कदम नहीं उठाए, तो वह दिन दूर नहीं जब सतना की हर गली में कमर में कट्टा खोंसे युवा दिखाई देंगे। इस बढ़ती हथियार संस्कृति पर समय रहते लगाम लगाना जरूरी है, वरना यह सिर्फ कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि सामाजिक ढांचे को भी छिन्न-भिन्न कर देगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।