पन्ना जिले के पवई ब्लॉक के ग्राम करही में स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं। टूटा हुआ रास्ता, बहती नहर और लबालब तालाब बच्चों के जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। शिक्षक हाथ पकड़कर बच्चों को पार करा रहे हैं, लेकिन प्रशासन बेखबर है। कई बार शिकायत के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला। जानिए ज़मीनी हकीकत इस रिपोर्ट में।

पवई, स्टार समाचार वेब
सरकार भले ही शिक्षा को प्राथमिकता देने और ह्यपढ़ेगा इंडिया, बढ़ेगा इंडियाह्ण का सपना दिखा रही हो, लेकिन पन्ना जिले के पवई ब्लॉक अंतर्गत ग्राम करही में जमीनी हकीकत पूरी तरह अलग है। यहां के बच्चे आज भी जान जोखिम में डालकर विद्यालय जाने को मजबूर हैं। ग्राम करही के शासकीय हाई स्कूल में सैकड़ों छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं, लेकिन वर्तमान में विद्यालय जाने का रास्ता पूरी तरह तबाह हो चुका है। चारों ओर पानी का सैलाब है। एक ओर बहती नहर है और दूसरी तरफ तालाब पानी से लबालब भरा है। मुख्य रास्ता पूरी तरह टूट चुका है और पानी का तेज बहाव रास्ते को बहाकर ले जा रहा है। यह तस्वीर उस दर्दनाक हकीकत की गवाही देती है, जहां बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए बहते पानी में उतरना पड़ता है। शिक्षकों को बच्चों का हाथ पकड़कर पानी पार कराना पड़ रहा है। छात्राओं का समूह किनारे खड़ा असहाय सा दिखता है।
इस स्थिति में हादसे की आशंका लगातार बनी हुई है। बच्चों ने बताया कि उन्हें विद्यालय जाने में डर लगता है, लेकिन पढ़ाई का जुनून उन्हें हर मुश्किल पार करने को मजबूर करता है। अभिभावक उन्हें मना करते हैं फिर भी वे स्कूल आ रहे हैं। वहीं शिक्षक भी बच्चों की हिम्मत बढ़ा रहे हैं, लेकिन सुरक्षित रास्ते का अभाव चिंता का विषय है। विद्यालय के शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि कई बार प्रशासन को लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला है। ग्राम पंचायत का तर्क है कि शासन से कोई राशि नहीं आई है। बीते साल भी बोरी बांध से स्थिति संभाली गई थी जो इस बार बारिश में बह गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द रास्ता ठीक नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन होगा। स्थानीय लोगों ने सवाल उठाया है कि अगर बच्चों को स्कूल आने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़े तो फिर विकास के दावे किस काम के हैं। अब देखने वाली बात होगी कि क्या जिम्मेदार अधिकारी बच्चों की इस गंभीर समस्या पर ध्यान देंगे या फिर स्थिति ऐसे ही बदतर होती रहेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।