शहडोल जिले के कोनी वार्ड में सीवर लाइन खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर प्रोजेक्ट मैनेजर, सुपरवाइजर, सब इंजीनियर सहित 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हादसे में 12 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन भी चर्चा में रहा।

हाइलाइट्स
शहडोल, स्टार समाचार वेब
जिला मुख्यालय में स्थित सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 कोनी में सीवर लाइन डालने के दौरान एक बड़ा हादसा गुरुवार को हो गया था। सीवर की नाली की खुदाई के दौरान दो मजदूर लगभग 15 फीट गहरे गड्ढे में मिट्टी के नीचे दब गए थे, जिससे उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। इस मामले में पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर, सुपरवाइजर और सब इंजीनियर सहित पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
ऐसे हुई थी घटना
नगर के वार्ड क्रमांक 1 कोनी में अहमदाबाद की मेसर्स पी.सी. स्नेहल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा था। गड्ढे में कार्य करते समय अचानक मिट्टी धसकने की वजह से कोटमा निवासी मुकेश बैगा और महिपाल बैगा की मौत हो गई थी। प्रशासन को दोनों शव को निकालने में लगभग 12 घंटे रेस्क्यू कर निकाला गया था।
इनपर दर्ज हुआ प्रकरण
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया जांच के दौरान पाया कि मजदूरों की मौत कंपनी की लापरवाही की वजह से हुई थी। जहां मर्ग पर पीएम रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण कायम कर जांच की जा रही है और अभी पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। आर राजू प्रोजेक्ट मैनेजर, नितेश मित्तल प्रोजेक्ट मैनेजर, राहुल साहू झ्र सुपरवाइजर, मेसर्स पी.सी. स्नेहल कंस्ट्रक्शनप्राइवेट लिमिटेड, जेनेन्द्र सिंह यादव सब इंजीनियर, मप्र अरबन डेवलपमेंट कंपनी, पूजा नायक मजदूर ठेकेदार, ओदरी बकेली थाना पाली, जिला उमरिया शामिल है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस 2026 पर मध्यप्रदेश के 6 उत्कृष्ट शिक्षकों को नेशनल टीचर अवार्ड से सम्मानित किया। जानिए इन शिक्षकों के नाम और उनके विशेष योगदान के बारे में।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एसडीआरएफ स्टेट कमांड सेंटर पहुंचकर प्रदेश में वर्षाजनित परिस्थितियों और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बाढ़ प्रभावितों को तत्काल भोजन, कपड़ा और राहत सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल के मास्टर प्लान को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने सरकार की सैद्धांतिक अनुमति पर सवाल उठाए हैं और पुराने ड्राफ्ट का हवाला देते हुए 9 सितंबर को डेढ़ किलोमीटर लंबी 'रन फॉर मास्टर प्लान' दौड़ का ऐलान किया है।
मध्य प्रदेश में शिक्षक वर्ग 1, 2 और 3 के अभ्यर्थी पिछले 15 दिनों से नीलम पार्क, भोपाल में भूख हड़ताल कर रहे हैं। पद बढ़ाने और काउंसलिंग की मांग को लेकर चल रहे इस आंदोलन में अब राजनीति तेज हो गई है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मंदिर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाने के बाद पैदल घर जा रही तीन महिलाओं को कंटेनर ने कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, दो ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।