सतना जिले के कोलगवां थाने में पदस्थ एएसआई गणेश रावत का शराब के नशे में ट्रक चालक से बदसलूकी और टीआई को गाली देने वाला वीडियो वायरल हो गया। एएसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एएसआई को लाइन अटैच किया और जांच के आदेश दिए।

सतना, स्टार समाचार वेब
रविवार को सोशल मीडिया में कोलगवां थाने में पदस्थ एएसआई का वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो का एएसआई शराब के नशे में ट्रक में चढ़कर रुपए की मांग कर रहा है। अपने ही टीआई के बारे में गाली बक रहा है, अपशब्दों का प्रयोग कर रहा है। वायरल वीडियो संज्ञान में लेकर एएसपी सिटी ने तत्काल प्रभाव से शराब के नशे में वर्दी की साख गिराने वाले एएसआई को लाइन अटैच कर दिया। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कोलगवां थाने में पदस्थ एएसआई गणेश रावत की ड्यूटी शनिवार की रात माधवगढ़ प्वाइंट पर लगाई गई थी। ड्यूटी के दौरान एएसआई रावत ने छककर शराब पी, शराब का नशा चढ़ा तो हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों को रोककर वसूली शुरू कर दी। इस दौरान अपना वाहन रोके जाने का कारण पूछे जाने पर एएसआई रावत ट्रक में चढ़ गया और ट्रक चालक को वर्दी का रौब दिखाते हुए धमकाया। वजह पूछने पर शराब के नशे में धुत एएसआई रावत का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने लड़खड़ाती जवान से ट्रक चालक के साथ गाली गलौज तो की ही साथ अपने ही थाने के टीआई के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया।
कई अशोभनीय बातें कहीं, ट्रक चालक बार-बार कहता रहा कि उसके सारे दस्तावेज सही हैं लेकिन शराब के नशे में मदहोश एएसआई रावत कुछ भी सुनने को तैयार नहीं था। अंतत: ट्रक चालक ने शराबी एएसआई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया। वायरल वीडियो में शराबी एएसआई लड़खड़ाती जवान में अभद्र भाषा का उपयोग करते देखा व सुना जा सकता है। शराबी एएसआई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डा. शिवेश सिंह बघेल ने लाइन अटैच आदेश जारी करते हुए सीएसपी को पूरे मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि एएसआई रावत पर हाईवे में ड्यूटी के दौरान वसूली का आरोप पहले से लगते रहे हैं।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।