रीवा के पीएम श्री मॉडल साइंस कॉलेज में प्रोफेसर द्वारा छात्रा को अश्लील मैसेज और धमकी देने का मामला सामने आया, जांच के बाद दो अतिथि विद्वानों को सेवा से हटाया गया
सिंगर बी प्राक को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। लॉरेंस गैंग ने सिंगर बी प्राक को धमकी दी है और दस करोड़ की मांग की है। सिंगर को वॉयस मैसेज भेजा है। धमकी देने वाले कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया। उसने फोन पर धमकी देते हुए कहा-हैलो आरजू बिश्नोई बोल रहा हूं, 10 करोड़ चाहिए। मिल गया तो ठीक वरना मिट्टी में मिला देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका नहीं जाएंगे। उनकी जगह विदेश मंत्री एस जयशंकर इस बैठक में शामिल होंगे। यूएनजीए का 80वां सत्र 9 सितंबर से शुरू होगा जिसमें 23-29 सितंबर तक उच्च स्तरीय बैठकें होंगी। संशोधित सूची में यह जानकारी सामने आई है।
मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला। इससे पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। शहर की 34 गाड़ियों में मानव बम लगाए जाने और विस्फोट से मुंबई हिल जाने की धमकी दी गई है। धमकी में भेजने वाले ने खुद को लश्कर-ए-जिहादी सदस्य बताया। संदेश में कहा गया कि पाकिस्तानी आतंकवादी 400 किलो आरडीएक्स लेकर भारत में घुसे हैं।
















