मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। चंदेरा थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में एक देव स्थान पर तंत्र-मंत्र क्रिया के दौरान एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई, जिसे नरबलि का मामला माना जा रहा है। जानिए इस वीभत्स घटना और पुलिस जांच से जुड़े पूरे अपडेट्स।

टीकमगढ़. स्टार समाचार वेब.
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक सनसनीखेज नरबलि का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। यह घटना जिले के चंदेरा थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव की है, जहां एक देव स्थान पर तंत्र-मंत्र क्रिया के चलते पूजा-पाठ कर एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसे नरबलि दिए जाने का मामला माना जा रहा है।
रविवार की सुबह जब गांव के लोग देव स्थान के पास चबूतरे पर युवक का कटा सिर रखा देखा तो उनके रोंगटे खड़े हो गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चबूतरे से कुछ दूरी पर धड़ भी पड़ा मिला है, और पास ही एक झंडा व तंत्र-मंत्र की सामग्री भी पाई गई है।
विजयपुर गांव में एक गोड बाबा का स्थान है, जिसे ग्रामीण एक देव स्थान मानते हैं। रविवार सुबह जब लोग इस देव स्थान के पास से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर गोड बाबा के चबूतरे पर पड़ी। वहां एक युवक का कटा हुआ सिर रखा था, जिसे देखकर लोग भयभीत हो गए। लोगों ने हिम्मत जुटाकर पास जाकर देखा तो पास ही धड़ पड़ा हुआ था और पूजा-पाठ की सामग्री भी बिखरी पड़ी थी।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद एसपी और एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, जिस युवक की सिर काटकर हत्या की गई है, वह इसी विजयपुर गांव का रहने वाला है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस घटना ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया है और अंधविश्वास के इस वीभत्स कृत्य की कड़ी निंदा की जा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज यानी सोमवार को निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का अटल बिहारी वाजपेई सुशासन संस्थान में दीप-प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस विशेष प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को उनके प्रशासनिक दायित्वों, वित्तीय प्रबंधन और शासन की नीतियों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना था।
उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश के कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा से लेकर राजस्थान और महाराष्ट्र के कई जिलों में लोगों का गर्मी से बुरा हाल रहा। यूपी का बांदा 46.7 के साथ और एमपी का राजगढ़ जिला 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहर रहा।
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।