रीवा के संजय गांधी और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में नवंबर-दिसंबर के दौरान दिल के मरीजों की संख्या रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

हाइलाइट्स
रीवा, स्टार समाचार वेब
संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ठंड के दो महीने राहत भरे रहे लेकिन दिल के मरीजों की संख्या ने रिकार्ड तोड़ दिया। नवंबर और दिसंबर में सबसे अधिक भीड़ कार्डियोलॉजी विभाग में पहुंची। भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ। सीटीवीएस में भी पर्याप्त मरीज पहुंचे। वहीं अन्य विभागों में इनकी संख्या कम ही रही।
आपको बता दें कि इस बार ठंड ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। अक्टूबर अंत तक बारिश होती रही। बारिश में अस्पताल में मरीजों की संख्या पर्याप्त पहुंची थी। अक्टूबर में ही संजय गांधी अस्पताल में आईपीडी और ओपीडी का आंकड़ा 80 हजार के पार पहुंच गया था। अस्पताल में मरीजों के भर्ती करने के लिए जगह नहीं थी। इसके बाद नवंबर शुरू हुआ तो थोड़ी राहत मिली। ओपीडी और आईपीडी में संख्या कम हुई। इस आंकड़े में करीब 10 हजार से भी ज्यादा की कमी आई। हालांकि इन दो महीनों में सर्वाधिक भीड़ कार्डियोलॉजी विभाग में देखने को मिली। ठंड ने सबसे अधिक दर्द दिल को ही दिया। दिल के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई। इनकी संख्या तेजी से बढ़ी। यही वजह है कि ओपीडी और आईपीडी बढ़ती गई। अब जनवरी में ठंड कम हो रही है। उम्मीद है कि अब दिल के रोगियों को भी राहत मिलेगी।
मौसम बदलते ही फिर बढ़ने लगेगी भीड़
फिलहाल ठंड पड़ रही है। ऐसे में अन्य विभागों को भीड़ से राहत मिल गई है लेकिन जैसे ही मौसम में बदलाव आएगा। वैसे ही फिर से अन्य विभागों में भी भीड़ बढ़नी शुरू हो जाएगी। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में वर्तमान समय में मेला लग रहा है। ठंड के कारण लोगों की नसें सिकुड़ रही हैं। बीपी, शुगर के मरीजों को दिल की बीमारियां घेर रही हैं। लगातार इनकी संख्या सुपर स्पेशलिटी में बढ़ती जा रही है। यहां तक की हार्ट ब्लाकेज के भी मामले ज्यादा पहुंच रहे हैं।
कार्डियोलॉजी
मंथ ओपीडी आईपीडी
अक्टूबर 5662 350
नवंबर 4903 362
दिसंबर 5726 371
सीटीवीएस
अक्टूबर 231 31
नवंबर 235 18
दिसंबर 288 20
डर्मेटोलॉजी
अक्टूबर 5528 10
नवंबर 4580 02
दिसंबर 4193 02
मेडिसिन
अक्टूबर 13900 2339
नवंबर 10813 1701
दिसंबर 10397 1616
कुल मरीज


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी-2.0 के वॉल वर्जन का लोकार्पण किया।
भोपाल के निशातपुरा थाने ने डेयरी की आड़ में गोकशी करने वाले 48 दिन से फरार 3000 के इनामी आरोपी लम्बू उर्फ नफीस को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर।
बीना-आगासौद स्टेशन के बीच यार्ड रीमाडलिंग और तीसरी लाइन के काम के चलते 15 अक्टूबर तक भोपाल-दिल्ली और कटनी रूट की ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। श्रीधाम और इंटरसिटी एक्सप्रेस रद, शताब्दी का रूट बदला।
मध्य प्रदेश के बालाघाट के बैहर-बिरसा क्षेत्र में बच्चों की मौत के दावे पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने अखबारों के आधार पर PIL दाखिल करने पर नाराजगी जताई।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के कोठी गांव में जमीन विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बेटी की मूसल से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने जानापाव को प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर में सपरिवार दर्शन किए। उन्होंने कहा कि उज्जैन महाकाल लोक के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में 20 गुना वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश में मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। सीधी में लैंडस्लाइड से यूपी रूट बंद, छतरपुर में मकान गिरा और कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट जारी। जानिए मौसम का ताजा हाल।
बालाघाट में PWD के PIU एग्जीक्यूटिव इंजीनियर कमल किशोर सिंगारे के ठिकानों पर EOW की छापेमारी। 30 लाख के बिल पर 10 लाख कमीशन लेने और आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई।
बदवार में बस और बल्कर की जोरदार टक्कर से पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। तीन की हालत गंभीर है। बस की बॉडी चेंचिस से अलग होकर पानी भरे गड्ढे में जा गिरी।