भोपाल की देव ग्रीन सिटी में चरित्र शंका और मोबाइल विवाद के चलते 33 वर्षीय महिला ने सुसाइड किया। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
राजधानी के मिसरोद (कजलीखेड़ा) थाना क्षेत्र स्थित देव ग्रीन सिटी कॉलोनी में चरित्र पर संदेह और मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद 33 वर्षीय एक महिला ने अपने डुप्लेक्स की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह महिला का लहूलुहान शव घर के पास पथरीली जमीन पर मिला, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सोनम प्रजापति (33) के रूप में हुई है, जो अपने पति जितेंद्र प्रजापति और तीन बच्चों के साथ रहती थी। टीआई पल्लवी पांडे के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पति, सोनम के चरित्र पर संदेह करता था और उसे किसी से भी फोन पर बात करने से रोकता था। विवाद इतना गहरा था कि एक महीने पहले पति ने गुस्से में आकर सोनम का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था।
पुलिस पूछताछ में पति जितेंद्र ने बताया कि रविवार रात भी मोबाइल को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। सोनम ने पति से उसका मोबाइल चलाने के लिए मांगा, लेकिन जितेंद्र ने इनकार कर दिया और सोने चला गया। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात से आहत होकर सोनम देर रात छत पर गई और दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने जब खून से लथपथ शव देखा, तब परिजनों और पुलिस को सूचना मिली।
हालांकि प्राथमिक तौर पर यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस 'हत्या' के एंगल को भी पूरी तरह खारिज नहीं कर रही है। पुलिस ने महिला की 14 वर्षीय बेटी और दो बेटों से बात की। बच्चों ने पिता पर मारपीट या हत्या के आरोप नहीं लगाए हैं, लेकिन उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि मां अक्सर अनजान लोगों से फोन पर बात करती थी, जिसे लेकर माता-पिता के बीच झगड़े होते थे। एएसआई संतोष कुमार के अनुसार, शव जिस जगह मिला वहां जमीन पथरीली है और पत्थरों पर खून के निशान मिले हैं। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मूल रूप से जबलपुर का रहने वाला यह परिवार पिछले 10 वर्षों से भोपाल में रह रहा था। जितेंद्र कारपेंट्री (बढ़ई) का काम करता है। पुलिस फिलहाल पीएम रिपोर्ट और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।
जबलपुर के एनडीवीएसयू में दो महीने के सफल इलाज के बाद वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व की घायल बाघिन स्वस्थ हो गई है। उसे भोपाल के वन विहार नेशनल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया है।
मध्य प्रदेश में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को प्रोबेशन पीरियड में 100% वेतन देने के हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। वित्तीय भार और नियमों का हवाला देते हुए सरकार ने रोक की मांग की है।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इंदौर पहुंचे, जहां उन्होंने स्वामित्व योजना के तहत भूमि स्वामी अभिलेख वितरण अभियान की शुरुआत की। सीएम मोहन यादव ने इसे प्रदेश का ऐतिहासिक कदम बताया।
राहुल गांधी के इंदौर दौरे और 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के मैदान शुल्क को लेकर कांग्रेस और IDA में विवाद। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना।