भोपाल में ड्रग तस्कर यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली के खिलाफ दुष्कर्म का एक और मामला दर्ज हुआ है। जानें कैसे उसने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया और अब पुलिस उसे दोबारा रिमांड पर क्यों लेना चाहती है।

यासीन मछली
भोपाल. स्टार समाचार वेब
भोपाल क्राइम ब्रांच द्वारा ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किए गए यासीन अहमद उर्फ यासीन मछली की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अब उसके खिलाफ दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है। यासीन की गिरफ्तारी की खबर मिलने के बाद, एक युवती ने एमपी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि यासीन ने शादी का झांसा देकर एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।
29 वर्षीय पीड़िता, जो दूसरे जिले की रहने वाली है, की मुलाकात करीब दो साल पहले यासीन से एक क्लब में हुई थी। नंबर एक्सचेंज होने के बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। इसके बाद यासीन ने उसे एमपी नगर के एक बड़े होटल में बुलाया और शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद से वह लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। बाद में पीड़िता गोवा चली गई और वहीं नौकरी करने लगी।
हाल ही में, क्राइम ब्रांच ने यासीन को ड्रग तस्करी के आरोप में पकड़ा। इस दौरान यह बात सामने आई कि उसने कई और युवतियों का भी शारीरिक शोषण किया है। यह जानकारी मिलने पर पीड़िता ने तुरंत एमपी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर यासीन के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपी यासीन को 30 जुलाई को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे एक अगस्त तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। उसे आज फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। यासीन के खिलाफ तलैया, कोहेफिजा, अरेरा हिल्स और महिला थाने समेत कई थानों में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं। इसलिए पुलिस उसे दोबारा रिमांड पर लेने की मांग कर सकती है। कोहेफिजा पुलिस भी उससे पूछताछ कर कुछ सबूत बरामद करना चाहती है।
ड्रग तस्करी में एक और आरोपी गिरफ्तार
इसी बीच, ड्रग तस्करी से जुड़े एक अन्य आरोपी अंशुल सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे 4 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस को यासीन और अंशुल के बीच ड्रग्स से जुड़ी चैट मिली थी, जिसके बाद उसे पकड़ा गया था।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।