जमीनी विवाद के चलते खूनी संघर्ष दर्जन भर घायल
By: Gulab rohit
Jun 14, 20259 hours ago
पथरिया। पथरिया थाना अंतर्गत आने वाली सुजनीपुर ग्राम पंचायत में जमीनी विवाद के चलते दो घोसी परिवार में खूनी संघर्ष देखने मिला। दरअसल मामला यह है। की शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे खेती के जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों में झड़प की स्थिति बनी जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे की रिपोर्ट पथरिया थाना में आकर लिखवाई यह झड़प पटवारी के सामने हुई मौके पर उस भूमि की नपाई करने सुजनीपुर पटवारी एवं कोटवार वहां पहुंचे थे। इसके बाद कुछ घंटों तक दोनों पक्षों में विवाद शांत रहा करीब शाम 4 बजे दोनों पक्षों में फिर विवाद होने लगा जिसमें कल्याण सिंह के घर पथराव किया जा रहा था। तथा दोनों तरफ से जब विवाद हुआ तो यह एक खूनी संघर्ष में बदल गया दोनों पक्षों की आपसी झड़प में कल्याण सिंह के परिवार के लोगों को ज्यादा चोटें आई। एवं परिवार के लोगों के अनुसार इनपर कुल्हाड़ी एवं कई धारदार हथियारों से हमला किया जिसमें इन्हें काफी गंभीर चोटें आई। तथा इनकी स्थिति ठीक न देख अमित सिंह पिता सुरेंद्र घोसी, सुरेंद्र पिता अमोल घोसी, कल्याण पिता अमोल घोसी, सत्यम पिता कल्याण घोसी, अभिषेक पिता विजय घोसी, शुभम पिता विजय घोसी सुनीपुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। झड़प के दौरान मोनू, सोनू एवं कृपाल पिता राजेश घोसी, प्रकाश पिता कोमल घोसी, मोहित पिता विनोद घोसी, कमल घोसी के परिवार के लोगों पर भी चोट आई जिसमें यह आठ लोग घायल है तथा इन्हें भी पथरिया अस्पताल में औपचारिक इलाज देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गय।