×

एमपी में आरक्षक से लेकर एसपी तक बदलेगी सरकार

मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर चल रहा है। 17 जून तक तबादले करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। सभी विभाग तबादले करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है।

By: Star News

Jun 15, 202512:02 PM

view4

view0

एमपी में आरक्षक से लेकर एसपी तक बदलेगी सरकार

चल रहा तबादलों का दौर..अब पुलिस में बदलाव की तैयारी 

नर्मदापुरम-सतना एसपी को भी हटाने की चल रही कवायद 

भोपाल। स्टार समाचार वेब

मध्यप्रदेश में तबादलों का दौर चल रहा है। 17 जून तक तबादले करने की समय सीमा बढ़ा दी गई है। सभी विभाग तबादले करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में पुलिस विभाग में बड़े फेरबदल की तैयारी चल रही है। दावा किया जा रहा है क आरक्षक से लेकर एसपी स्तर तक के अधिकारियों को इधर-उधर किया जाएगा। सरकार ने हाल ही में पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। उसके बाद भी कई जिलों में एसपी सहित अन्य अधिकारियों के तबादले होने हैं। बताया जाता है कि 115 एएसपी और डीएसपी रैंक के अधिकारियों की सूची तैयार हो चुकी है, जिसे अंतिम सहमति बनाने के बाद जारी कर दिया जाएगा। सूची में 100 से अधिक डिप्टी एसपी शामिल बताए जा रहे हैं। तीन साल से ज्यादा समय से जिलों में पदस्थ एसपी बदले जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से सतना एसपी आशुतोष गुप्ता और नर्मदापुरम एसपी गुरकरण सिंह का नाम शामिल बताया जा रहा है। दोनों तीन साल से एक ही जिले में हैं। दो साल से ज्यादा से जमे एसपी के कार्यकाल का आंकलन किया जाएगा।

मई में बदले थे कई एसपी 

बीती 31 मई को प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पहले भी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की गई थी। गृह विभाग ने डीएसपी रैंक के 53 पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी। इसमें भोपाल और इंदौर कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारी भी शामिल थे। पीएचक्यू में पदस्थ डीएसपी सतीश कुमार को मंडला और मैहर में पदस्थ एसडीओपी राजीव कुमार पाठक को पीएचक्यू में नई पदस्थापना दी गई थी। एसडीओपी अभिनव मिश्रा को शहडोल से भोपाल सहित अन्य के तबादले किए गए थे।

रीडर स्टेनो और सहायक भी हटेंगे

लंबे समय से एक ही कार्यालय में जमे रीडर-स्टेनो और उनके सहायक कर्मचारियों के संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से जोन के आईजी समेत अन्य आला अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है। पत्र में ऐसे कर्मचारियों को हटाकर अन्यत्र पदस्थ कर इस कार्यवाही से अवगत कराने के लिए कहा गया है। 
 
COMMENTS (0)

RELATED POST

मध्यप्रदेश... हर चौथे बच्चे को प्राइवेट स्कूल में पढ़ा रही सरकार

3

0

मध्यप्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया में आज का दिन बेहद खास रहा। मुख्यमंत्री ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम से जुड़े बड़े समारोह में सौगातों की झड़ी लगा दी। दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  खिरकिया में 8.45 लाख विद्यार्थियों की शिक्षा शुल्क की राशि वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

Loading...

Sep 29, 2025just now

मध्यप्रदेश... सीएम मोहन बोले- पशु-पक्षियों के लिए असीम संभावनाएं

5

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार सुबह इंदौर चिड़ियाघर पहुंचे। रेसिडेंसी कोठी से सीधे वे चिड़ियाघर गए, जहां उन्होंने पक्षियों को दाना खिलाया और चिड़ियाघर में हाल ही में कर्नाटक से लाए गए जंगली भैंसों के दो जोड़ों का निरीक्षण भी किया। दरअसल, मुख्यमंत्री के प्रयासों से इंदौर जू को आठ नए एग्जॉटिक एनिमल प्राप्त हुए हैं।

Loading...

Sep 29, 2025just now

मध्य प्रदेश... स्कूलों में एक अक्टूबर से आधार अपडेट करने सरकार चलाएगी अभियान

6

मध्यप्रदेश के 26 लाख विद्यार्थी अब तक अपने आधार कार्ड में आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट नहीं करा पाए हैं। आधार में 5 और 15 वर्ष की आयु पर बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य है, जिसके बिना विद्यालय प्रवेश, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं और डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर जैसी योजनाओं का लाभ प्रभावित होता है।

Loading...

Sep 28, 202512:15 PM

मध्यप्रदेश... आधी रात प्रशासनिक सर्जरी... 18 आईएएस का तबादला 

7

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों के बाद 18 आईएएस के तबादले देर रात किए। इसमें अधिकतर अधिकारियों को जिला पंचायत का सीईओ पदस्थ किया गया है। दरअसल, मध्य प्रदेश में लंबे समय के इंतजार के बाद सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए।

Loading...

Sep 28, 202511:52 AM

नाम और पहचान कागजों में बदल दिए लेकिन बेटी, भाई और बहन की आईडी लगाकर दोबारा नौकरी में डटे हैं

9

रीवा के विद्युत विभाग में ब्लैक लिस्टेड आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी पहचान बदलकर रिश्तेदारों की आईडी से दोबारा नौकरी पकड़ ली है। जबलपुर तक इस मामले की जानकारी पहुंची है और मुख्य महाप्रबंधक ने आदेश जारी कर कहा है कि किसी भी ब्लैक लिस्टेड कर्मचारी को काम करते पाए जाने पर वेतन से राशि वसूली जाएगी।

Loading...

Sep 27, 20258:09 PM