रायसेन। अपने प्राकृतिक वातावरण और टाइगर के साथ वन्य जीवो के लिये मशहूर मध्यप्रदेश के नविनतम आठवे टाइगर रिजर्व मे लेपर्ड का समूह भी बड़ी तेज़ी से फल फूल रहा है। आए दिन यहाँ से टाइगर के साथ अन्य वन्य जीवो की रोचक तस्वीर रिजर्व से बाहर आ रही है। जिसके चलते यहाँ आने वाले पर्यटको की संख्या मे भी पहले की तुलना में अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। प्रकृति से प्रेम करने वाले लोग यहां पर आए दिन बड़ी तादाद में पहुंच रहे हैं जो यहां आकर वन्य जीवो की बड़ी रोचक तस्वीरों को अपने कैमरे और मोबाइल में कैद कर रहे हैं ऐसी ही एक दुर्लभ तस्वीर को रातापानी टाइगर रिजर्व के वन अधिकारियों ने अपने मोबाइल में कैद किया है जिसमें दो युवा लेपर्ड पेड़ की चरम ऊंचाई पर शिकार करने की कसरत करते नजर आए। जिस ऊंचाई पर एक आम जानवर का पहुंच पाना मुश्किल होता है वहां पर यह दोनों युवा लेपर्ड अपने शिकार करने के कौशल को भुनाते हुए दिखाई दिए इस दृश्य को वन विभाग के कर्मचारियों ने सूर्योदय से पहले कैद किया था जिस समय आसमान में हल्का नीला रंग दिखाई दे रहा था और सूर्य के प्रकाश की कमी थी।