मध्य प्रदेश के गुना जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर के अपर कलेक्टर की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में अधिकारी समेत परिवार के सात लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर है।

इंदौर के अपर कलेक्टर की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया।

गुना। स्टार समचार वेब
मध्य प्रदेश के गुना जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इंदौर के अपर कलेक्टर की कार का भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में अधिकारी समेत परिवार के सात लोग घायल हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर है। दरअसल, गुना और शिवपुरी जिले की सीमा पर हाईवे बरखेड़ी के पास इंदौर अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य का वाहन रविवार सुबह करीब 9:30 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में खुद रिंकेश वैश्य सवार थे। वे अपने स्वजनों के साथ खजूरी गांव में देवी-देवताओं के दर्शन करने जा रहे थे। मूलत: बदरवास के निवासी रिंकेश वैश्य कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। कार में करीब सात लोग सवार थे। दुर्घटना में घायलों को जिला अस्पताल गुना में भर्ती किया गया है। वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर प्रशासन के अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।
इंदौर अपर कलेक्टर रिंकेश वैश्य रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपने घर बदरवास आए थे। रविवार को कार में सवार होकर सभी बदरवास से खोकर गांव में कलश यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर खोकर गांव के पास अचानक उनकी गाड़ी के सामने एक गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
कार में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। हादसे में सभी को चोटें आईं है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गुना जिला अस्पताल पहुंचाया गया। एक बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया। बाकी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। विधायक की गाड़ी जब्त कर ली गई है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को बिहार के गया पहुंचे, जहां उन्होंने सनातन संस्कृति की महान परंपरा का निर्वहन करते हुए पवित्र फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों का विधि-विधान से तर्पण और पिंडदान किया।
मध्य प्रदेश में पटवारियों की हड़ताल जारी। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात के बाद भी पटवारी अपनी मांगों पर अड़े। निलंबन वापसी की मांग और स्वामित्व योजना पर असर की पूरी खबर हिंदी में पढ़ें।
मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचूरा पर 1 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। 930 करोड़ के ठगी आरोपी मोहित गोगिया के वायरल बयान के बाद सरकार ने उन्हें प्रभार से हटाकर जांच के आदेश दिए हैं।
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 2019 के 27% OBC आरक्षण संशोधन को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया है। अब राज्य में 14% आरक्षण ही लागू रहेगा। कोर्ट ने 3 महीने के भीतर 13% होल्ड पदों को अनारक्षित श्रेणी से भरने के निर्देश दिए हैं।
धार जिले के राजोद में अहमदाबाद से उज्जैन आ रही एर्टिगा कार में हाईवे पर लगी आग। कार पूरी तरह जली, सवार सातों लोग सुरक्षित बाहर निकले
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए सीएम मोहन यादव ने मुंबई में उद्योगपतियों से की चर्चा। फार्मा, टेक्सटाइल और सेमीकंडक्टर सेक्टर में 90 हजार करोड़ के प्रस्ताव।
भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में कोर्ट ने सीबीआई जांच को लेकर अहम स्पष्टीकरण दिया है। आरोपी गिरिबाला सिंह की नियमित जमानत याचिका पर अब 14 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2:30 बजे हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' के 7वें संस्करण का शुभारंभ किया। जानें पर्यटन, निवेश, एमओयू और एमपी टूरिज्म की नई वेबसाइट से जुड़ी पूरी जानकारी।
भोपाल के न्यू मार्केट में गुरुवार दोपहर छोले-भटूरे की दुकान में भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट के बाद फैली आग से 5 दुकानें और 12 रेहड़ियां जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान।