डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 2002 में राष्ट्रपति चुने गए थे। उस समय लालकृष्ण आडवाणी भाजपा में बेहद मजबूत स्थिति में थे। ऐसे में भाजपा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए कलाम के नाम पर विचार करने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी का नाम सुझाया था।

लालकृष्ण आडवाणी भाजपा में बेहद मजबूत स्थिति में थे।
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम 2002 में राष्ट्रपति चुने गए थे। उस समय लालकृष्ण आडवाणी भाजपा में बेहद मजबूत स्थिति में थे। ऐसे में भाजपा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए कलाम के नाम पर विचार करने से पहले अटल बिहारी वाजपेयी का नाम सुझाया था। साथ ही प्रधानमंत्री पद लाल कृष्ण आडवाणी को सौंपने की बात कही थी। दरअसल, भारत पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के मीडिया सलाहकार रहे अशोक टंडन की नई किताब अटल संस्मरण में 2002 के राष्ट्रपति चुनाव से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। किताब में दावा किया गया है कि कलाम से पहले भाजपा ने वाजपेयी को पीएम पद छोड़ राष्ट्रपति बनने की बात कही थी। हालांकि, वाजपेयी ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने तर्क दिया कि बहुमत के आधार पर उनका राष्ट्रपति बनना एक गलत मिसाल कायम करेगा।

कलाम को मिला था एनडीए का समर्थन
अटल संस्मरण में इस घटना का जिक्र है कि कलाम 2002 में तत्कालीन सत्ताधारी नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) और विपक्ष दोनों के समर्थन से 11वें राष्ट्रपति चुने गए थे। कलाम के राष्ट्रपति बनने से पहले अटल जी को राष्ट्रपति बनने को कहा गया। वाजपेयी ने अपनी पार्टी के इस सुझाव को साफ तौर पर खारिज कर दिया कि उन्हें राष्ट्रपति भवन जाना चाहिए और प्रधानमंत्री पद अपने दूसरे नंबर के नेता लाल कृष्ण आडवाणी को सौंप देना चाहिए।
इसलिए नहीं तैयार हुए वाजपेयी
टंडन के अनुसार, वाजपेयी इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका मानना था कि किसी भी लोकप्रिय प्रधानमंत्री के लिए बहुमत के आधार पर राष्ट्रपति बनना भारतीय संसदीय लोकतंत्र के लिए अच्छा संकेत नहीं होगा। यह एक बहुत गलत मिसाल कायम करेगा, और वह ऐसे कदम का समर्थन करने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे।
अटल फैसला सुन बैठक में छा गया था सन्नाटा
इस दौरान वाजपेयी ने मुख्य विपक्षी पार्टी, कांग्रेस के नेताओं को आमंत्रित किया ताकि राष्ट्रपति पद के लिए आम सहमति बन सके। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रणब मुखर्जी और डॉ. मनमोहन सिंह उनसे मिलने आए थे। वाजपेयी ने पहली बार आधिकारिक तौर पर खुलासा किया कि एनडीए ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए कलाम को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है, बैठक में कुछ देर सन्नाटा छा गया। इस पर सोनिया गांधी ने कहा, मैं आपके चुनाव से हैरान हूं। हालांकि मेरे पास समर्थन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। लेकिन प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे और फिर फैसला लेंगे।
सोनिया जी! मैं सुरक्षित हूं, अपना ख्याल रखना
किताब ने इस बात का भी जिक्र है, जब 13 दिसंबर, 2001 को संसद पर आतंकवादी हमला हुआ, तो वाजपेयी और सोनिया गांधी के बीच फोन पर बात हुई, जो उस समय लोकसभा में विपक्ष की नेता थीं। हमले के समय, वाजपेयी अपने घर पर थे और अपने साथियों के साथ टेलीविजन पर सुरक्षा बलों का आपरेशन देख रहे थे। इसी दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का फोन आया। उन्होंने कहा-मुझे आपकी चिंता है, क्या आप सुरक्षित हैं। इस पर, अटलजी ने कहा-सोनिया जी, मैं सुरक्षित हूं, मुझे चिंता थी कि आप संसद भवन में हो सकती हैं, अपना ख्याल रखना।

भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक द्विपक्षीय बैठक। पीएम मोदी और पीएम सनाए ताकाइची ने एआई, फार्मा और रक्षा सहयोग पर किए हस्ताक्षर।
सुप्रीम कोर्ट ने AI द्वारा तैयार मनगढ़ंत कानूनी उदाहरणों पर आधारित NCLT के फैसलों को रद कर दिया। कोर्ट ने AI के खतरनाक 'हैलुसिनेशन' और न्यायिक प्रक्रिया में इंसानी नियंत्रण की अनिवार्यता पर जोर दिया।
जापान की प्रधानमंत्री सनाए तकाईची भारत की 3-दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचीं। राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत। पीएम मोदी के साथ 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में द्विपक्षीय संबंधों पर होगी चर्चा।
व्हाट्सएप के नए यूजरनेम फीचर पर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विवाद। जानिए सरकार ने क्यों लगाई रोक, क्या है 'यूजरनेम की' और कैसे काम करेगा यह नया फीचर।
बेंगलुरु के मादापट्टना में पत्थर की खदान में बड़ा हादसा। 40 फीट ऊंची चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की मौत। राहत और बचाव कार्य जारी, सुरक्षा मानकों की जांच शुरू।
बेंगलुरु के कैपजेमिनी कैंपस डे-केयर में 2 साल के बच्चे के साथ हुई बदसलूकी। वीडियो वायरल होने के बाद 5 महिला स्टाफ पर FIR, कंपनी ने केंद्र बंद किया।
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट के सदस्यों में आपसी आरोप-प्रत्यारोप शुरू। मुख्य आरोपियों से 80 लाख की बरामदगी के बाद अब अवैध निर्माणों पर बुलडोजर की तैयारी।
केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली में 6-लेन द्वारका टनल और यूपी में कानपुर-कबरई 4-लेन हाईवे को दी मंजूरी। जानिए इस 14,115 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी।
पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी चेतन का लोहगढ़ किले पर गेट एनालिसिस किया गया। वहीं, सोशल मीडिया पर सिया-केतन का प्री-वेडिंग वीडियो 'बस आज की रात है जिंदगी' जमकर वायरल हो रहा है।
वाराणसी के दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए मुस्लिम समुदाय ने दिखाई मिसाल। कॉरिडोर परियोजना के लिए मस्जिदों के हिस्सों को खुद हटाकर पेश की गंगा-जमुनी तहजीब की नई मिसाल।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह